कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ नशा मुक्त समाज बनाने के लिए कुल्लू पुलिस बनाएगी रणनीति- साक्षी वर्मा

कहा- नशा तस्करों के खिलाफ चलेगी बिशेष मुहिम

ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू मनाली विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है ऐसे में देश भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं ऐसे में कुल्लू पुलिस के द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध हो सके इस दिशा में कुल्लू पुलिस के द्वारा बेहतर प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की तरफ से विशेष मुहिम चलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बाहरी राज्यों से कुल्लू जिला में सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई हो रही है जिससे यूथ खराब हो रहा है और यहां पर आने वाले सैलानियों को भी नशे की सप्लाई की जा रही है इसको लेकर पुलिस की तरफ से विशेष रणनीति तैयार की जाएगी जिससे नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस जिला भर में काम करेगी। ताकि इसके साथ साथ पर्यटकों का स्थानीय लोगों को यातायात के लिए ट्रैफिक की समस्या ना हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटकों का स्थानीय लोगों को यातायात के लिए किसी तरह की जाम की समस्या का सामना ना करना पड़े। मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों के लापता होने की घटनाएं हो रही है इसको लेकर भी पुलिस की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर यहां आने वाले पर्यटकों का प्रशासन के साथ मिलकर पर्यटकों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में विभिन्न ट्रैकिंग रूट है जहां पर देश-विदेश के पर्यटक ट्रेकिंग के लिए जाते हैं ऐसे में उनकी सूची पुलिस के पास रहे इसके लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा ताकि पर्यटकों के लापता होने की घटनाएं ना हो सके। उन्होंने कहा कि मनाली मॉल रोड में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष दल तैनात किया जाएगा जिससे कुल्लू मनाली की छवि को खराब करने वाले नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है ऐसे में लाखों की संख्या में पर्यटक अटल टनल को देखने के लिए कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं पर्यटकों के लिए ट्रैफिक की समस्या ना रहे इसको लेकर भी विशेष प्रावधान किया जाएगा ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now