कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति की जीवित रखने का माध्यम-जय राम ठाकुर
कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की देव संस्कृति का सम्मान करते हैं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान रघुनाथ के दरबार हाजिरी लगा कर लिया आशीर्वाद
ऐतिहासिक रथ मैदान में लालड़ी नृत्य में का किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी साधना ठाकुर भी मौजूद रहे और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी आने के विधायक किशोरी लाल सागर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक रथ मैदान में विधिवत पूजा अर्चना कर लालड़ी नृत्य का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लालड़ी नृत्यशामिल होकर झूमे। उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर पहुंचे जहां पर भगवान रघुनाथ के मुख्य अतिथि प्रधान महेश्वर सिंह सहित अन्य देश समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में पहुंचकर हाजिरी लगाई और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया इस तुरंत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति की आस्था का त्यौहार है और हर वर्ष दशहरा उत्सव का लोग इंतजार करते हैं और उत्साह के साथ मनाते है उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति को मजबूती देता है और हमारे संस्कार , पुराने देव परंपरा के नियम और स्वरूप को एक साथ दशहरा उत्सव में देखने को मिलते हैं उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने भी कुल्लू का दशहरा उत्सव देखने की इच्छा जाहिर की औऱ प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने बहुत पहले दशहरा उत्सव देखा था और इस बार कुल्लू दशहरा में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान रघुनाथ और सभी देवी देवताओं के दर्शन किए हैं। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए हैं और यह दशहरा उत्सव के लिए इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक रथ मैदान में पहुंचकर भगवान रघुनाथ समस्त देवी देवता और यहां की जनता का आशीर्वाद लिया। अमेरिका की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे हिमाचल की देव संस्कृति का सम्मान करते हैं ऐसे में हिमाचल देव भूमि के प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने के लिए दशहरा उत्सव माध्यम है