बड़ी खबरराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खासमखास हर्ष महाजन भाजपा में हुए शामिल

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को भाजपा ने दिया फिर झटका

न्यूज़ मिशन
शिमला-28 सितंबर.
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोगों में शामिल थे। हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह के नए विधानसभा हलके अर्की का चुनाव प्रबंधन भी देखा था, जब वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश के चुनाव की कमान संभालनी थी।
बता दें कि हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया।

2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now