कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सामाजिक समरसता, आर्थिक सुदृढ़ीकरण ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण , विकसित भारत लोकतंत्र का उद्देश्य- महिमन चंद्र 

कहा- 22 वी सदी का भारत आर्थिक संपन्न भारत

देवभूमि में लोकतंत्र (आवाज आपकी) सामाजिक संस्था का हुआ गठन
न्यूज मिशन
कुल्लू
देव भूमि कुल्लू जिला में लोकतंत्र आवाज आपकी सामाजिक संस्था की वैठक हुई   जिसमें विभिन्न सामाजिक विकास के  आन्दोलनो से जुड़े महिमन चंद्र को लोकतंत्र आवाज आपकी संगठन का  समन्वयक  बनाया गया। लोकतंत्र सामाजिक संस्था के अन्य सदस्य  श्याम लाल हांडा, अमरचंद सलाट, हरदयाल भारती के0एस0 कपूर ,तापे राम ,निशा वर्मा ,सीता ठाकुर, रीना, डीआर गौतम ,सरवन कुमार ,जितेंद्र कुमार पैने राम,तुलसी भारती,आलोक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए। लोकतंत्र सामाजिक संस्था को रजिस्ट्रेशन करने में लिए जल्द सभी औपचारिकता पूरी कर समाज के सभी वर्गो के सहयोग से समाज के विभिन्न वर्गों में  सामाजिक समरसता, आर्थिकी सुदृढ़ीकरण ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने का   कार्य किया जाएगा।
 महिमन शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में 11 सौ से अधिक संगठन समाज सेवा  के कार्य में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि हर समाजिक संगठन का उनका अपना एक  उद्देश्य होता है तथा वे उसी परिधि के अंदर काम करते हैं,परन्तु लोकतंत्र आवाज आपकी संगठन का दायरा विकसित होगा तथा यह संस्था समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी ।   उन्होंने  कहा कि पिछले कई वर्षों से समाज में जातीय भेदभाव, धार्मिक संप्रदायिकता , रूढ़िवादिता खत्म हो जानी चाहिए थी लेकिन आज जातीय भेदभाव, संप्रदायिकता जैसे ज्वलनशील मुद्दों की बाढ़ आ गई है उन्होंने कहा कि देश में युवा जो भारत का भविष्य है उन युवाओं का का ध्यान  इस वजह से समाज के अन्य  इन ज्वलनशील मुद्दों से भटकता जा रहा है।   लोकतंत्र आवाज आपकी  सामाजिक संस्था देश के मूल ज्वलंत मुद्दों पर काम करने के लिए गठित हुआ है ।  देश में जिस तरह से आज आज समरसता का अभाव है ऐसे में आपसी समरसता कायम रहे इस दिशा में काम करने की जरूरत है।  देश  21सवीं सदी से 22 वी सदी की तरफ तेजी से अग्रसर हो  रहा है जिस के लिए  यह संगठन  देश के हर वर्ग में सामाजिक समरसता , उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण, और उनमें  वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास इन तीन मुख्य बिंदुओं को लेकर समाज में काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज  में   सभी रूढ़ियों को खत्म करने के लिए लोकतंत्र  समाज के भी वर्गों के साथ समाज सेवा के लिए  कार्य करेगा। उन्होंने कहा की देश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण हो परन्तु आज देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर हम अपना  दिमाग और विचार  केंद्रीत नहीं कर पा रहे जो हमारी रोजमर्रा के जीवन में जरूरतें है । आर्थिक भविष्य  युवाओं  का सुरक्षित नहीं है।जिसको को लेकर लोकतंत्र  आवाज आपकी संगठन के माध्यम से आर्थिक सुदृढीकर्ण को लेकर काम करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि तीसरा मुख्य बिंदु वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कमी है ।   आज जहां दुनिया चांद  पर, मंगल ग्रह पर पहुंच गई है , हजारों साल पहले पूरे ब्रह्मांड की सरंचना को पूर्णतः वैज्ञानिक आधार पर समाज के सामने रख दिया गया था , इतना सब कुछ होने के बावजूद  आज भी देश में लोग वैज्ञानिक सोच से पीछे हट रहे हैं और चमत्कार पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं  जिसका मुख्य कारण समाज के विभिन्न वर्गों में  वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कमी है जिसकी बजह से  देश का युवा भरम की स्थिति से बाहर नही निकल  पा रहा ।उन्होंने कहा की अपने समूचे विकास हेतु  देश का युवा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े इसको लेकर भी समाज मे काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन सभी ज्वलनशील मुद्दों को लेकर भविष्य में काम किया जाएगा ताकि  21सवीं सदी और आने वाली 22 वी सदी का भारत विकसीत  हो और यहां का युवा  देश की प्रगति के लिए पूर्ण सहयोग करते हुए अपना, अपनी आने वाली पीढ़ी और समूचे देश का भविष्य उज्ज्वल  कर सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now