कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा के महासम्मलेन में भाजपा की गुटबाजी आई सामने भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी राम सिंह को नहीं दिया मंच

जिलाध्यक्ष मनीषा सूद ने मंच पर नहीं लिया प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी राम सिंह का नाम

प्रदेशाध्यक्ष रशिमधर सूद के कहने पर  राम सिंह को किया सम्मानित

राजनैतिक गलियारों में कुल्लू भाजपा मंडल की  आपसी  गुटबाजी की हो रही  चर्चा

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू मंडल के  महासम्मलेन में भाजपा की महा गुटबाजी सामने आई है।भाजपा  महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राम सिंह को मंच तक नहीं दिया गया  और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनीषा सूद ने मंच से महिला मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी ,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह का नाम  तक नहीं लिया दूसरी तरफ मंच पर  रशिमधर सूद के कहने पर राम सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान राम सिंह के महिला समर्थकों ने भी दर्शक दीर्घा से राम सिंह को सम्मानित करने की मांग की। राम सिंह को सम्मानित करने पर महिला समर्थकों ने जोरदार तालिया बजाई। इससे साफ जाहिर होता है कि कुल्लू भाजपा मंडल में महेश्वर सिंह और राम सिंह में गुटबाजी चल रही है जिससे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर भाजपा कुल्लू मंडल में गुटबाजी देखने को मिली है। कुल्लू भाजपा मंडल में सब ठीक नहीं चल रहा है।ऐसे में आने बाले चुनावों में भाजपा को फिर से कुल्लू सदर से हार का सामना करना पड़ सकता है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह प्रदेश स्तरीय नेता है ऐसे में भाजपा महिला  मोर्चा कुल्लू मंडल के द्वारा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के राम सिंह को मंच न देना राम सिंह के महिला समर्थकों में खासा रोष है।उधर राजनैतिक गलियारों में भाजपा के गुटबाजी की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है और लोगों में चर्चा है कि कुल्लू सदर में भाजपा की गुटबाजी से भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

गौर रहे कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने 2012 विधानसभा चुनावों में भाजपा  के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। औऱ दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 विधानसभा चुनावों में महेश्वर सिंह के भाजपा में घर वापसी के बाद गुटबाजी शुरू हुई थी जिससे पिछले विधानसभा चुनावों में कुल्लू सदर से गुटबाजी का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। कुल्लू सदर की सीट पर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की जीत हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now