2 लाख की चोरी मामले में झारखंड से आरोपी गिरफ्तार 1 लाख 83 हजार रुपये किए रिकवर-मानव वर्मा
कहा-17 जून को केलांग से नौकर ने चुराई थी 2 लाख की नकदी

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति मुख्यालय केलांग होटल से 2 लाख की नगदी चोरी हुई थी इस मामले में पीड़ित सुभाष चंद ने केलांग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर लाहौल स्पीति पुलिस की टीम ने झारखंड से आरोपी उमेश उरान को गिरफ्तार कर ₹183000 की रिकवरी भी की है एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि17.06.2022 को पुलिस थाना केलांग में शिकायतकर्ता सुभाष चन्द निवासी जिला कुल्लू की शिकायत पर इनके नौकर उमेश ऊरान निवासी झारखंड के विरुद्ध इनकी 2 लाख रूपये की नकदी चोरी करने के सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत हुआ था । इनके साथ केलांग के एक निजी होटल में ठहराव के दौरान इनके बैग में से रुपये 2,00,000/- की नकदी 17.06.2022 की सुबह चुराई थी व केलांग से भाग गया था। पुलिस थाना में अभियोग पंजीकृत होने के बाद सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह के द्वारा इस अभियोग का अन्वेषण किया गया । सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह की अगुवाई में थाना का एक अन्वेषण दल जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी शाखा से मु0 आ0 अजय कुमार व पुलिस थाना केलांग से मा0 मु0 आ0 विजय कमार व आ0 रजत डोगरा शामिल थे आरोपी की तलाश में दिल्ली व झारखण़़्ड आदि गये।उन्होंने कहा कि पुलिस क़ी टीम ने बड़ी मुश्तैदी से काम करते हुए व स्थानीय पुलिस से प्राप्त सहयोग पर मध्यरात्रि दिनांक 30.07.2022 व 31.07.2022 को दबिश देकर सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह की अगुवाई वाले इस दल ने आरोपी को गांव टतरी जिला लुहरदगा झारखण्ड से गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1,83,000/- रुपये की बरामदगी की । झारखण्ड में अदालत से आरोपी का यात्रा हेतु रिमाण्ड हासिल किया व अन्वेषण दल आरोपी को कुल्लू में माननीय अदालत में मुख्य न्यायिक मजिट्रेट लाहौल-स्पिती की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में आरोपी से जनता के साथ पूछताछ की जाएगी।



