कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पढ़ाई के साथ साथ खेलों का जीवन में अत्यंत महत्त्व -शशी पाल नेगी

बास्केट,हैंडबॉल में बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर और फुटबॉल में मोहन स्कूल ने मारी बाजी

 

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर की छात्राओं ने बॉस्केटबॉल हैंडबॉल में गीता प्रथम पुरस्कार
एसी टू डीसी कुल्लू शशिपाल नेगी ने विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में तीन दिवसीय छात्र-छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसी टू डीसी कुल्लू शशिपाल नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल भीम कटोच ने मुख्य अतिथि एसी टू डीसी कुल्लू शशिपाल नेगी को कुल्लवी और टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। एसी टो डीसी कुल्लू शशिपाल नेगी ने प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहौल प्रथम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंगश द्वितीय स्थान पर रहा वहीं बास्केटबॉल पतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कुल्लू प्रथम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटरा द्वितीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कुल्लू प्रथम सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्लास द्वितीय स्थान पर रहा छात्रा वर्ग में बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुलतानपुर कुल्लू प्रथम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायसेन द्वितीय स्थान पर रहा।
 एसी टू डीसी कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों का जीवन में अत्यंत महत्त्व है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मेजर गेम्स में 30 स्कूलों के छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 2 वर्षों से खेलकद प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। ऐसे में इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने से छात्र का संपूर्ण विकास होता है उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरी भी प्राप्त होती है उन्होंने कहा कि ऐसे में छात्र खेलों में भाग लेने से जीवन में उसका लाभ उसक मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now