कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के दावे खोखले- नितिन ठाकुर
कहा- कुल्लू महाविद्यालय में सैकड़ों छात्र एडमिशन से वंचित नहीं बढ़ रही सीटें
उपायुक्त कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया । इकाई अध्यक्ष नितिन ठाकुर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पर भी छात्रों की मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
वीओ- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सीटों को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष अपनी मांगे रखी थी लेकिन शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने उन मांगों पर गौर नहीं किया उन्होंने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में 80 सीटें है जबकि जिला भर से हजारों की संख्या में छात्र कुल्लू महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए आते हैं ऐसे में सीटें कम होने के कारण ज्यादातर छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में छात्रों को एडमिशन लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष कुल्लू महाविद्यालय में विभिन्न विषयों पर सीटें बढ़ाने की मांग की थी तो उस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि रूसा के नियम के तहत सीटें नहीं बढ़ाई जा सकती है उन्होंने कहा कि एक तरफ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ महाविद्यालय में सीटें कम होने के कारण छात्रों को मनपसंद विषय में एडमिशन नहीं मिल पा रही है जिसके चलते छात्र कई कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में शिक्षा मंत्री के शिक्षा के स्तर को बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं । कुल्लू जिला मुख्यालय महाविद्यालय कुल्लू में पूरे जिला भर के छात्र पढ़ाई करते हैं लेकिन कॉलेज में सीटें कम होने के कारण दर-दर छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कुल्लू महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा भी एडमिशन के लिए धांधली की जा रही है जहां पर एक तरफ जा ऑनलाइन एडमिशन के लिए पोर्टल बनाया गया है वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन ऐडमिशन भी करवाई जा रही है जिसके चलते छात्र परेशान हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की मांगों को लेकर लगातार सरकार व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में जहां एक विषय में 140 छात्र पढ़ रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री के गृह जिला कुल्लू में एक विषय में 80 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकार का भेदभाव शिक्षा में किया जा रहा है जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री महोदय ने कुल्लू महाविद्यालय में कोटा बढ़ाने गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के खिलाफ उग्र आंदोलन सड़कों पर करेगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू की संयोजिका कुंगा डेचन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 विधानसभा चुनावों में प्रदेश के लाखों छात्रों के साथ छात्र संघ चुनाव वाली का वादा किया था उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में प्रदेश सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल ने किए हैं ऐसे में अब मात्र कुछ समय बचा है सरकार जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करें उन्होंने कहा कि मंडी में कस्टर विश्वविद्यालय खोला गया है लेकिन वहां पर स्थाई परिसर के लिए बनाने के लिए अभी भी भूमि पूजन नहीं किया गया है उसका भूमि पूजन जल्द किया जाए ताकि विश्व विद्यालय का भवन निर्माण कर छात्रों को पढ़ाई की उचित सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में स्थाई परिसर का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि वहां पर जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण किया जाए ताकि वहां पर छात्रों को पढ़ाई के लिए उचित सुविधाएं मिल सके



