कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

शास्त्रीय गायिका विदुषी पीयू मुखर्जी ने अपनी सुरीली गायकी से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अंतराष्ट्रीय कथक नृत्य  कलाकार तापस देवनाथ और सूत्रधार कला संगम के प्रशिक्षु कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

अटल सदन के  सभागार में 15 सूत्रधार मल्हार उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के 18 सदन के सभागार में 15 बार सूत्रधार मल्हार उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया इस मौके पर अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में कोलकाता की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत की गायिका विदुषी पीयूष मुखर्जी ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्र मुक्त किया जिसमें शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ फिल्मी गानों की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य कलाकार तापस देव नाथ और सूत्रधार कला संगम के प्रशिक्षु कलाकारों ने मनमोहक नृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी, औसतन के सभागार में मल्हार उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सूत्रधार कला संगम के द्वारा पिछले 45 वर्षों से लगातार कुलवी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि संस्था कुल्लू की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से पाश्चात्य संस्कृति की तरफ युवा आकर्षित हो रहे हैं। जिससे युवा अपनी प्राचीन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन को कुलवी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रयास करने होंगे ताकि देव भूमि कुल्लू जिला की हमारी प्राचीन वेशभूषा , समृद्ध संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र को एक इंडोर ऑडिटोरियम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक बड़ा भव्य ऑडिटोरियम हो जहां पर हजारों लोग किसी भी मौसम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें
सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि कुल्लू जिला में सूत्रधार कला संगम वर्ष 1977 से लेकर लगातार संस्कृति के क्षेत्र में अनेक आयाम स्थापित किए हैं उन्होंने कहा कि अटल सदन कुल्लू में 15 व सूत्रधार मल्हार उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया इस अवसर पर कोलकाता की शास्त्रीय संगीत की अंतरराष्ट्रीय गायिका विदुषी पीऊ मुखर्जी और अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार तापस देवनाथ सहित सूत्रधार कला संगम के प्रशिक्षकों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय गायन गजल भजन सामूहिक नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । उन्होंने अपने ऐच्छिक निधि से संस्था को 21 हजार की आर्थिक योगदान दिया है।  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए स्थानीय विशेष विभूतियों का योगदान रहता है इस कार्यक्रम में उन सभी विशेष अतिथियों को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा  सम्मानित कर आभार व्यक्त करते हैं
अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत की गायिका विदुषी पीऊ मुखर्जी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पहली बार स्टेज शो के लिए पहुंची हूं जिसके लिए मैं सूत्रधार कला संगम का आभार व्यक्त करती हूं उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रोता शास्त्रीय संगीत में काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि श्रोताओं की फरमाइश पर शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ फिल्मी गायन भी प्रसत किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी शास्त्रीय गायन में काफी रुचि रखते हैं। जिससे शास्त्रीय गायन की धरोहर को आगे ले जाने के लिए युवा पीढ़ी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरा ऑडिटोरियम भरा पड़ा था इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों में शास्त्रीय संगीत के प्रति प्यार मोहब्बत है। अमेरिका की हिमाचल प्रदेश में कई बार आना जाना लगा रहता है लेकिन देव भूमि कुल्लू पहली बार आई हूं ऐसे में यहां आने पर रास्ते में मौसम खराब था जिससे यह पहुंचने में बहुत परेशानी हुई है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्रकृति का रूप ब्यास नदी की बहती जल धाराओं को देखकर अपने आप मन गाने का करता है यहां की खूबसूरत वादियां हरे भरे जंगल झरने पहाड़ देख कर मन बहुत खुश होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now