कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर ने आज भारत की तरक्की में नया आयाम किए स्थापित- सुंदर सिंह ठाकुर

राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र में 18 बर्ष में बोट देने का अधिकार दिलाया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वीं जयंति पर कांग्रेस ने किया याद

न्यूज मिशन

कुल्लू
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वीं जयंति पर कांग्रेस कार्यलय में मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कुल्लू उपाध्यक्ष व विधायक सुंदर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
सुंदर ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंति पर उन्हें सभी कांग्रेस जनों ने याद किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने इस देश के विकास के लिए सूचना प्रौद्योगिकी ,दूर संचार व पंचायती राज चुनावों का ढांचा सदृड़ किया और देश की एकता अखंडता के लिए राजीव गांधी ने प्राणों की आहुति दी है और राजीव गांधी की सोच थी और देश में कंप्यूटर का युग की शुरूअता की और इसके लिए उन्हें विपक्ष का विरोध भी झेलना पड़ था और उस समय विपक्ष ने कहा था देश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी सोच का नतीजा है और देश आज आधुनिक युग में विकास की ओर बढ़ रहा है और देश में कंप्यूटर ने आज भारत की तरक्की में नया आयाम स्थापित किए है और सूचना प्रौद्योगिकी व दूर संचार क्रांति के कारण आज आम व्यक्ति के पास भी मोबाइल है और देश विदेश की जानकारी मोबाइल ले रहे है।उन्होंने कहा कि देश में राजीव गांधी ने युवाओं को 21 बर्ष से लोकतंत्र में 18 बर्ष में बोट देने का अधिकार दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now