कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
चुनावों में नकदी की जब्ती आदि को बने एसओपी पर्यवेक्षण के लिए कमेटी का गठन
चुनावों में नकदी की जब्ती आदि को बने एसओपी पर्यवेक्षण के लिए कमेटी का गठन
कुल्लू, 20 अगस्त।
जिला में चुनावों के समय पुलिस, निगरानी टीम एवं उड़न दस्तों द्वारा नकदी और अन्य सामान की जब्ती एवं रिहाई के लिए बनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पर्यवेक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार सीईओ जिला परिषद/व्यय निगरानी के नोडल ऑफिसर (एडीएम) कुल्लू को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। जिला कोषाधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे। वही सहायक व्यय पर्यवेक्षक (जिला मुख्यालय) इसके सदस्य हैं। जैसी ही चुनावों की घोषणा होती है कमेटी अपना कार्य शुरु कर देगी।



