अन्यकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बार एसोसिएशन कुल्लू के अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का होगा समाधान- नवनीत सूद
कहा- 10 लाख रुपये की राशि से होगा बार एसोसिएशन के भवन का जीर्णोद्धार
नवनीत सूद को सर्व सहमति से सौंपी दूसरी बार एसोसिएशन कुल्लू की कमान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय मेंं बार एसोसिएशन कुल्लू के जनरल हाउस में सर्व सहमति से दूसरी बार नवनीत सूद को अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पिछली कार्यकारिणी को आगामी 1 वर्ष के लिए कार्यभार सौंपा है। अध्यक्ष राय नवनीत सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज ठाकुर,महासचिव भूपेंद्र कोटिया को 1 वर्ष के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
बार एसोसिएशन कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जनरल हाउस में सर्व सहमति से आगामी 1 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है । उन्होंने कहा कि बीते 1 वर्ष में बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से अच्छा कार्य कर पाए है। इसके चलते बार एसोसिएशन के सदस्यों में आगामी 1 साल के लिए जिम्मेबारी सौंपी है।उन्होंने कहाकि बीते 1 बर्ष में बार एसोसिएशन के लिए विभिन्न माध्यमों से 10 लाख रुपये की राशि इकट्ठा की है।जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने 8 लाख रुपये की राशि दी और एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने 2 लाख की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के भवन की मरम्मत कार्य किए औऱ र इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए धन राशि खर्च की गई। इसके अलावा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कुर्सी का प्रबंध किया गया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर परिषद के माध्यम से विभिन्न कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया की जाएगी जिससे नए अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की व्यवस्था की जाएगी और इसके अलावा पार्किंग बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।


