कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा के स्वयं सेवक संघ ने अपने  हेड क्वार्टर में आजादी के बाद 50 वर्षों तक नहीं फहराया तिरंगा-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-देश को 2 रंगा नहीं तिरंगा चाहिए कांग्रेस का ध्वज भी तिरंगा

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक सदर पुलिस सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जब भाजपा की सरकार देती है तब तक राष्ट्रभक्ति जाती है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कंट्रोल करता है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आजादी के 50 वर्षों तक अपने हेड क्वार्टर पर कभी तिरंगा नहीं फहराया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की सीमाओं का अतिक्रमण किया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ताओं के द्वारा अभद्र टिप्पणियां  की जाती है जिस पर विदेश मंत्रालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माफी मांगनी पड़ रही है। देश में बेरोजगारी की दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है ऐसे में देश भर के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त है ऐसे में भाजपा की सरकार राष्ट्रप्रेम को जगाने के लिए भाजपा 25 रुपये  में हर घर में तिरंगा लगाने की बात कर रही है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह देश मांगे तिरंगा नहीं चलेगा दो रंगा भाजपा का ध्वज दो रंगा है ऐसे में देश में तिरंगा चाहिए। जिससे कांग्रेस पार्टी का ध्वज भी तिरंगा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने सत्य, अहिंसा
की लड़ाई लड़ी है। केंद्र सरकार की दमनकारी रवैये के खिलाफ सत्यग्रह आंदोलन कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now