कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने 3 दिवसीय ट्राउट मत्सय उत्सव का किया शुभारंभ

विदेशी पर्यटक भी ट्राउट मत्सय उत्सव में ट्राउट मछली के व्यजंन का जमकर उठा रहे लुत्फ

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

– पर्यटन नगरी मनाली में प्रदेश मत्स्य विभाग के द्वारा आज से तीन दिवसीय ट्राउट मत्सय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । मनाली में आयोजित किए जा रहे 3 दिवसीय ट्राउट मत्सय उत्सव में माल रोड पर ट्राउट मछली के विभिन्न वैरायटी का स्वाद पर्यटक व स्थानीय लोग ले सकेंगे। इस तीन दिवसीय मेले की खास बात यह है कि यहां पर जो ट्राउट मछली उपलब्ध करवाई जा रही हैं उसमें पचास प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है । ऐसेस में देश और विदेश से आए सैलानी भी ट्राउट मछली का खूब मजा ले रहे हैं। आज से आरम्भ हुए मनाली माल रोड में तीन दिवसीय ट्राउट मत्सय उत्सव का शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर के द्वारा किया गया। वंही इस दौरान मत्स्य विभाग के द्वारा भी प्रदेश में मत्स्य पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए मत्सय विभाग के निदेशक सतपाल मेहता का बताया कि आज से मनाली में 3 दिवसीय ट्राउट मत्सय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13 सौ से अधिक ट्राउट रेसबेज स्थापित हैं और 666 ट्राउट मछली पालक भी विभाग से जुड़े हुए हैं। उन्होने कहा कि बीते साल 913 मिट्रिक टन ट्राउट मछली का उत्पादन किया गया था। जिसका मुल्य करीब 51 करोड़ था । निदेशक का कहना है कि मनाली में मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां पर देश-विदेश से भी घूमने के लिए आते हैं और यहां पर वे ट्राउट मछली का भी आनंद ले सकते हैं।। उनका कहना है कि मनाली में देश-विदेश से सैलानी घूमने आते हैं और अपने राज्यों में भी वे ट्राउट मछली का प्रचार कर सके। उनका कहना है कि बाहरी राज्यों में भी लोग ट्राउट मछली के उत्पादन से अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं और ट्राउट मछली के बारे में और लोगों को भी जानकारी दे सकते । उन्होने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग ठंडे जल में पैदा होने वाले ट्राउट मछली के बारे में जागरूक हो सके। ट्राउट मछली के उत्पादन से प्रदेश में सैकड़ों किसान अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं और विभाग का भी यह है प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग मत्स्य पालन के साथ जुड़ चुके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now