कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
श्रीखंड महादेव यात्रा से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी चट्टान 1 की मौत 3 गंभीर घायल
घायलों का निरमंड अस्पताल में चल रहा ईलाज

-
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की निरमंड तहसील के अंतर्गत जाओं से 1किलोमीटर पीछे श्रीखंड महादेव यात्रा से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर भूस्खलन से कार पर पत्थर गिरे जिसमें कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए।स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में निरमंड अस्पताल भेजा जहाँ पहुँचने पर डॉक्टर ने 1 व्यक्ति को मृत घोषित किया ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 व्यक्ति अल्टो कार न0 HP64-8807 में 10.07.22 को दीपक की गाडी मे श्री खण्ड यात्रा के लिए निकले थे तथा दिनांक 14.7.22 को यात्रा से वापिस जा रहे थे तो जाओ से करीब 1 कि0मी0 निचे वागीपुल की तरफ पहुँचे तो भारी बारिश होने के कारण अचानक लैड सलाईड हुआ जिससे इनकी गाडी के ऊपर पत्थर आए।जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई है मृतक की पहचान 31 वर्षीय देवानद पुत्र श्री ओम प्रकाश गांव खिलजाफली डा0 कुमारहट्टी तह0 व जिला सोलन निवासी के रूप में हुई है।जबकि घायलों में 34 वर्षीय संजीब कुमार पुत्र श्री साध राम गांव डा0 धर्मपुर तह0 कसौली जिला सोलन हि0प्र0 व 36 वर्षीय दिपक कुमार पुत्र श्री मिरकी राम गांव वशोलू खुर्द डा0 धर्मपुर तह0 कसौली जिला सोलन,27 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र श्री प्रेम पाल हंस गांव व डा0 धर्मपुर तह0 कसौली जिला सोलन निवासी के रूप में हुई है।डीएसपी आनी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और घायलों का निरमंड अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है।



