कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
सरकार ने इस बार वायदों से लीपापोती की तो पूतले फूंकेंगे,काले झंडे दिखाएंगे उद्धघाटन और शिलान्यास नहीं करने देंगे-दिनेश सेन
कहा- फोरलेन प्रभावित विस्थापितों के साथ बार-बार वायदे करना लोकतंत्र में लोगों के साथ अन्याय
सरकार ने इस बार वायदों से लीपापोती की तो पूतले फूंकेंगे,काले झंडे दिखाएंगे उद्धघाटन और शिलान्यास नहीं करने देंगे-दिनेश सेन
कहा- फोरलेन प्रभावित विस्थापितों के साथ बार-बार वायदे करना लोकतंत्र में लोगों के साथ अन्याय
न्यूज मिशन
कुल्लू
फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में प्रदेश सरकार की तरफ से फोरलेन की मांगों को लेकर मात्र आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है उनका किस बात का अफसोस है कि सरकार साडे 4 वर्षों में भी भूमि अधिग्रहण बिल 2013 घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा नहीं कर पाई है उन्होंने कहा कि जब पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त भाजपा विपक्ष में थे तब फोरलेन के मंच पर मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते थे लेकिन अब जब खुद सत्ता में है तो फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं । अमेरिका की 8 जून को धौलपुर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया था और 20 जून तक लगातार वह का हड़ताल भी की थी सरकार के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल को भी खत्म किया गया था उन्होंने कहा कि ऐसे में अब 5 जुलाई तक का समय प्रदेश सरकार को दिया था लेकिन उसके बावजूद भी अब सरकार ने थोड़ा सा समय और मांगा है जिसमें ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और पूर्व सांसद पूर्व विधायक महेश्वर सिंह मध्यस्था कर रहे हैं। आज फोरलेन समिति कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सरकार की तरफ से जहां 7 दिन का समय मांगा गया है वह ठीक है ऐसे में जहां 7 साल बीत गए तो 7 दिन का समय दिया जा सकता है लेकिन अब भी सरकार की तरफ से अगर फोरलेन के मुद्दे पर लीपापोती की और जो वादे किए हैं उन्हें पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में झूठे वादे करने वालों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने वक्त रहते तो लाइन प्रभाव तक के साथ किए वादे नहीं पूरे किए तो आने वाले समय में सरकार के नुमाइंदों के पुतले फुके जाएंगे झंडे भी दिखाए जाएंगे और सरकारी कार्यक्रमों न बहिष्कार करेंगे बल्कि सरकारी कार्यक्रमों में प्रावधान डालेंगे और उद्घघाटन और शिलान्यास नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जिस प्रकार से फोरलेन प्रभावित विस्थापितों के साथ बार-बार वायदे करना लोकतंत्र में लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार लोगों को ही मारेंगे तो लोकतंत्र कहां चलाओगे ऐसे में उन्होंने कहा कि सरकार को सीधी चेतावनी है वक्त रहते फोरलेन प्रभावितों के साथ किए वादे पूरे करें अन्यथा आने वाले चुनावों में भी खामियाजा भुगतने के लिए सरकार तैयार रहें।



