कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

खराहल की अजंली राणा को जिलाभर में 10 वी कक्षा में टॉप रहने पर भुंतर सुधार समिति ने किया सम्मानित

-न्यूज़ मिशन

भुंतर

कुल्लू जिला के ख्याल घाटी  की अंजली राणा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में नाम कमाया है। इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर टॉप 7 सूची में अपना नाम दर्ज किया। अंजली राणा कुल्लू जिला में पहले स्थान पर रही है एवरग्रीन पब्लिक स्कूल सेऊबाग में पढ़ने बाली प्रदेश भर में नाम चमकाने वाली होनहार बेटी अंजली राणा को भुंतर सुधार समिति ने सम्मानित किया । समिति ने बेटियों को प्रोत्साहित करने की एक मुहीम छेड़ी है। जिसके चलते वीरवार को कुल्लू व्यासा मोड़ के पास एक सम्मानित समारोह का आयोजन कर अंजली को उनके परिजनों सहित सम्मान दिया गया। इस सम्मानित समारोह के मौके पर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह, मुख्यसंरक्षक पीडी आजाद,उपाध्यक्ष सहसचिव अंजना, सदस्य शेर सिंह,रविंद्र परमार, इंदु आदि मौजूद रहे। कुल्लू के खराहल घाटी से संबंध रखने वाली अंजली राणा की माता विमला देवी गृहणी है और पिता प्रवीण कुमार किसान है । समिति ने कहा कि होनहार बेटी अंजली राणा ने बड़ा मुकाम हासिल किया यह जिला कुल्लू के लिए भी यह बड़े गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now