सैंज स्कूल की रेणुका ने झटके 88.4 फ़ीसदी अंक
70 फ़ीसदी रहा सीसे स्कूल का रिज़ल्ट

न्यूज़ मिशन
सैंज
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला केदसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज की छात्रा रेणुका ने शानदार प्रदर्शन किया । सुचैहण पंचायत के धारा गांव में किसान पूर्ण चंद की बेटी ने अपनी मेहनत व लग्न से लोहा मनवाया । साधारण परिवार में जन्मी छात्रा ने पूरे स्कूल में करीब 61 बच्चों के बीच टॉप किया तथा 88.4 फ़ीसदी अंक लेकर स्कूल व आपमे माता-पिता का नाम रोशन किया । स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीसे स्कूल सैंज के विद्यार्थियों ने कोरोना काल होने के बाबजूद परीक्षा रिणाम में शानदार प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम करीब 70 प्रतिशत रहा जिसमें रेणुका ने सबसे अधिक 88.4 फ़ीसदी अंक लेकर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया ।
इससे पहले बाहरवीं कक्षा में सैंज स्कूल के घनश्याम ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया था ।



