कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित

कुल्लू 28 जून।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु प्रधानमंत्री के नये 15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। जिला में एकीकृत सेवाओं के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदायों  के बच्चों व महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। जिला में शून्य से तीन साल आयु के 236 , तीन से छः साल आयु के 246 बच्चों तथा 49 गर्भवती महिलाओं व 42 धात्री महिलाओं को पूरक आहार प्रदान किया गया है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला में अल्पसंख्यक समुदा के घनी आबादी वाला कोई भी गांव नहीं है जहां इनके बच्चों को अलग से विद्यालय खोलने की जरूरत हो। सभी छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने की समुचित सुविधा उपलब्ध है। यह भी अवगत करवाया गया कि छात्रों को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई आ रही है। इस पर जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि छात्रवृति के मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के मुखिया द्वारा जारी किये गऐ प्रमाण पत्र के आधार पर मामले तैयार किये जा सकते हैं।
गरीबों के लिये स्वयं रोजगार के संबंध में जानकारी दी गई कि मनरेगा के तहत 99 लाभार्थियों को जॉब कार्ड आवंटित किये गए हैं और मांग पर 46 को रोजगार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इन समुदायों के बच्चों का कौशल उन्नयन तकनीकी शिक्षा के माध्यम से किया जा रहा है। योजना का प्रचार तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के 158 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया है।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी समीर चन्द ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now