कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मातृ एवं शिशु खंड में उद्घघाटन के बाद लटका ताला नहीं मिल रही ईलाज की सुविधा
शिशु रोग विशेषज्ञ का पद 4 माह से खाली सरकार ने बिना विशेषज्ञ की सुविधा से किया लोकापर्ण

जनता ने सरकार से की स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2 दिन पहले कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 12 करोड़ 38 लाख की लागत से मातृ एवं शिशु खंड का उद्घाटन किया लेकिन उद्घाटन के बाद मातृ एवं शिशु खंड में ताला लटका हुआ है जिसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पिछले 4 माह से शिशु रोग विशेषज्ञ का पद खाली है ऐसे में जहां क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में शिशु वार्ड में 4 महीने से ताला लटका हुआ है अब दूसरी तरफ मातृ एवं शिशु खंड में भी ताला लटका के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू एक बार फिर सुर्खियों में है ऐसे में जहां बीते दिनों स्थानीय जनता ने 40 दिन तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर आंदोलन किया था लेकिन उसके बावजूद भी अब तक सरकार की तरफ से जहां शिशु रोग विशेषज्ञ के खाली पद को नहीं भरा वही 9 माह से रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ का पद भी खाली है ऐसे में गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ शिशु रोग विशेषज्ञ ना होने से जनता को निजी अस्पतालों में अधिक खर्च कर इलाज करवाने को मजबूर है ऐसे में जनता ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मातृ एवं शिशु खंड मैं लोगों को जल्द सेवाएं शुरू की जाए जिसके लिए सरकार विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है।
लग घाटी की निवासी गीतू ठाकुर ने कहा कि 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री महोदय ने क्षेत्रफल कुल्लू में मातृ एवं शिशु खंड का उद्घाटन किया है लेकिन उसके बाद यहां पर ताला लटका हुआ है ऐसे में मातृ एवं शिशु को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा आलीशान भवन का निर्माण सरकार ने किया है और मुख्यमंत्री महोदय ने इसका उद्घाटन किया है उसके बाद लोगों को इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए थी लेकिन यहां पर ताला लटका हुआ है ऐसे में वह सारे लोगों को मायूस होकर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर गर्भवती महिलाओं और शिशु रोग का उपचार जल्द शुरू होना चाहिए जिससे लोगों को इस की सुविधा मिल सके।
मणिकर्ण घाटी के स्थानीय निवासी लेस राम ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने बिना स्टाफ के मातृ एवं शिशु खंड का उद्घाटन किया ऐसे में यहां पर उद्घाटन के बाद ताला लटका हुआ है इससे सरकार को चाहिए था कि इस मातृ एवं शिशु खंड में पहले साहब की व्यवस्था की जाए और उसके बाद इसका उद्घाटन किया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि सब लोग देख रहे हैं मातृ एवं शिशु ठंड में ताला लटका हुआ है ऐसे में लोग मायूस होकर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जा रहे हैं और वे कहा कि ऐसे में प्रदेश की सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर हमेशा कटाक्ष करती है लेकिन जिस प्रकार से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई है उससे हमें बहुत दुख है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को चाहिए था कि लोगों की सुविधा के लिए मातृ एवं शिशु ठंड में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहिए ताकि भविष्य में मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने ₹123800000 खर्च कर आलीशान भवन का निर्माण किया है ऐसे में मातृ एवं शिशु खंड में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पर्याप्त मात्रा में पद भरे जाने चाहिए थे जिससे लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके उन्होंने कहा कि आज कुल्लू से 3 अस्पताल में लोगों को गर्भवती महिलाओं को और शिशुओं को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है और यहां से गर्भवती महिलाओं को नेरचौक और शिमला भेजा जा रहा है जिससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है



