कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अटल टनल रोहतांग में ओवरटेक से हुआ हादसा 5 कारें को हुआ नुक्सान

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर डिटेन किया

अटल टनल रोहतांग में ओवरटेक से हुआ हादसा 5 कारें को हुआ नुक्सान , ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज़ मिशन

कुल्लू
विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग में पंजाब के वाहन   ओवर टेक  के कारण  एक के बाद एक पांच कारें आपस में टकराई जिसस 5 कारों को नुकसान पहुंचा है। वहीं इस घटना के बाद टनल के अंदर काफी देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। जिसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने  ट्रेफिक बहाल किया। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर पीबी 13 बीएन 0719 के ड्राइवर जगदीप सिंह ने तेज रफ्तारी से ओवरटेक किया।  जिसके बाद आगे से आ रही कार को देखकर कार एकदम रोक दी जिसके बाद एक के बाद एक 5 कारें आपस मे टकराई जिससे 5 गाड़ियों को नूक्सान पहुँचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नूक्सान नहीं हुआ है।एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि  अटल टनल में हादसा हुआ है पुलिस ने ड्राइवर जगदीप सिंह के खिलाफ मनाली थानां में 279 आईपीसी,181 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर को डिटेन किया है । उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस छानवीन कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now