भाजपा जिला कुल्लू महिला मोर्चा ने किया गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन।
भाजपा जिला कुल्लू महिला मोर्चा ने किया गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन।
कुल्लू
भाजपा महिला मोर्चा जिला कुल्लू ने परिधिगृह कुल्लू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में शानदार 8 साल पूर्ण करने के अवसर पर गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को अवगत करवाने के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह जानकारी भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मिणी जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।उन्होंने बताया कि प्रदेश सोशल मीडिया एवं आई टी प्रभारी श्रीमती बर्षा ठाकुर ने इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी,तथा उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात जोर दे कर कही ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के हर बर्ग को मिले
इस अवसर पर कुल्लू मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्षा विमला ठाकुर उपाध्यक्षा नैना शर्मा महामंत्री अनिता शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया।लाभर्थियों से संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूहों की जिला उपाध्यक्षा तृप्ता शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।इस सम्मेलन में महिला मोर्चा के मण्डल,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकरिणी सदस्यों सहित अच्छी संख्या में महिला मोर्चा सदस्यों ने भाग लिया।