भाजपा कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जोश भर गए जेपी नड्डा-आदित्य गौतम
कहा–कांग्रेस का हिमाचल से होगा सूपड़ा साफ़

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के दौर पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुल्लू दौरा काफी सराहनीय व सफल रहा। यह बात जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कही। उन्होंने बताया कि कुल्लू दौर पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुल्लू दौरा सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर खूब जोश भरा। जेपी नड्डा के कुल्लू दौर के दौरान लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही। आदित्य गौतम ने कहा कि इस दौर से यह बात तय हो गई है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल में कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आदित्य गौतम ने इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के हर कार्यकर्ता को हिमाचल चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का मूल मंत्र दिया, ताकि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। गौतम ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुसार हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेश की जनता की सेवा में दिन रात जुटे हुए हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश भर में चहुमुखी विकास किया है, जिसका प्रदेश की जनता को काफी फायदा मिल रहा है। आज लोगों को घर घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आदित्य गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता से जो वायदा करती है वो उसे हर हाल में पूरा करती है, लेकिन कांग्रेस में कभी ये हिम्मत नहीं हो सकती कि वे जनता से किए वायदे समय पर पूरे कर सके। आदित्य गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का हक़ छीना है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल को सदैव उसका हक़ दिया है। भाजपा जो भी कहती है, कर के दिखाती है, इसलिए पूरे देश में भाजपा को लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इसका उधारण हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनता के प्रति सेवाभाव से काम करने के प्रण का रूपांतर है। बहरहाल कुल्लू दौर पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुल्लू दौरा काफी सराहनीय रहा है। इस दौरे से भाजपा के हर एक कार्यकर्ता में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जोश भर गए है, इससे हिमाचल में निश्चित रूप से भगवा लहराएगा और भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस का हिमाचल हिमाचल से सूपडा साफ होगा।
बॉक्स
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भर गए हैं, वहीं रात उन्होंने शास्त्री नगर अपने निवास स्थान पर गुजारी और वहां पर अपनी बुआ गंगा देवी से भी मुलाकात की। रात को भी जेपी नड्डा के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा और संगठन के बारे में भी चर्चा होती रही। यह बात भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बोर्ड में निगम में तैनात उपाध्यक्ष के साथ बैठक की। तो वही जिला कुल्लू के प्रमुख नेताओं के साथ भी चुनावी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से जिला कुल्लू में कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है और कार्यकर्ता भी नड्डा के दौरे को लेकर काफी उत्साहित थे। कुल्लू के शास्त्रीनगर में जेपी नड्डा की बुआ का भी घर है। नड्डा जब भी कुल्लू दौरे पर आते हैं तो अपनी बुआ के घर भी मिलने जाते हैं। बुआ ने सुबह भी नड्डा को तिलक लगाकर और गले लगाकर विदा किया और शीघ्र आने के लिए कहा। 104 वर्षीय नड्डा की बुआ यहां पर अकेली रहती हैं और नड्डा का बचपन अधिकतर बुआ के घर पर ही बीता है, इसलिए वह कुल्लू को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। जब भी हिमाचल दौरे पर आते हैं तो बुआ के घर जरूर आते हैं।



