बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

 स्पिति के 45 बच्चों स्कीं का वेसिक प्रशिक्षण लिया

न्यूज मिशन
एंकर
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स के सहयोग से बेसिक स्कीं कोर्स का आयोजन स्पिति के लांगचा में किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स ने पहली बार 14500 फीट की उंचाई पर बेसिक कैंप आयोजित किया गया। स्पिति के बच्चों में स्कीं के प्रति रूचि पैदा करने के लिए इस बेसिक कैंप का आयोजन किया गया था। 30 मार्च से यह कैंप शुरू हुआ था जिसमें करीब 45 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। सात दिन के इस कैंप में बच्चों में काफी उत्साह था। सुबह से लेकर शाम तक बच्चों को स्की की बारिकियां सीखाई गई। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स के प्रशिक्षकों ने बच्चों को बेसिक स्कीं सिखाई। कांन्फ्रेस हाल में कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को बेज पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पिति में स्की की अपार संभावनाएं है। इस वर्ष बेसिक कैंप का आयोजन किया गया। भविष्य में हमारी प्राथमिकता रहेगी कि एंडवास कैंप का आयोजन किया जाएगा। खेलों से बच्चें फिट रहते है और अपने प्रदेश देश का नाम दुनिया भर में रोशन करते है। जैसे ही आइस हाॅकी में स्पिति के बच्चें निखरकर आ रहे है। वैसे ही हमारी प्राथमिकता में स्की भी है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स के प्रशिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स  सब सेंटर के इंचार्ज मोहन, युवा खेल एंव सेवाएं विभाग काजा के इंचार्ज स्कालजंग  सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।
है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स के प्रशिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट आफ मांउटेनेरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स  सब सेंटर के इंचार्ज मोहन, युवा खेल एंव सेवाएं विभाग काजा के इंचार्ज स्कालजंग  सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now