परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी अध्यापक, छात्र तथा अभिभावक उपस्थिति सुनिश्चित करें
बच्चों, अध्यापकों तथा अभिभावकों के साथ परीक्षा से सम्बंधित चुनौतियों एवं तनाव से सम्बंधित सभी प्रश्नों पर चर्चा करेंगे
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी अध्यापक, छात्र तथा अभिभावक उपस्थिति सुनिश्चित करें
कुल्लू 30 मार्च।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल राजेश शर्मा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 01 अप्रैल, 2022 को प्रातः 11 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसमें माननीय प्रधानमंत्री बच्चों, अध्यापकों तथा अभिभावकों के साथ परीक्षा से सम्बंधित चुनौतियों एवं तनाव से सम्बंधित सभी प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उन्होंने आज जेएनवी स्कूल के सभी अध्यापकों, बच्चों तथा उनके अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 1 अप्रैल, 2022 (रविवार) को प्रातः 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पांचवां संस्करण है तथा इसके सीधे प्रसारण का मुख्य उद््देश्य बच्चों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों के साथ संवाद करना है। कार्यक्रम में देश भर से आए बच्चे उनके माता-पिता व अध्यापक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से परीक्षा से पहले आने वाली कठिनाईयों और उनके समाधान बारे भी चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज चैनल एवं यूटयूब पर दिखाया जाएगा। उन्होंने स्कूल के सभी छात्रों, अध्यापकों तथा बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें।



