विधानसभा चुनावों से पहले शिमला या कुल्लू में होगा राज्य स्तरीय सम्मलेन का आयोजन-बलदेव ठाकुर
कहा-कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी वूथ वूथ पर जनजागरण अभियान

एंकर
ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव ठाकुर और मुख्य सलाकार सत्य प्रकाश ठाकुर ने कुल्लू में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की । इस दौरान ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी कार्यक्रतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बलदेव ठाकुर ने कहाकि कांग्रेस पार्टो को मजबूत करने के लिए कई संगठन काम कर रहे है जिसमें फ्रंटल संगठन के साथ प्रकोष्ठ के द्वारा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का काम कर रहे है।उन्होंने कहकि ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने कहाकि पहले ब्लॉक,जिला व प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंन कहाकि इस प्रशिक्षण शिविर में ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के चैयरमैंन राहुल गाधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नबी खान भाग लेगें। जिसमें इस शिविर के माध्यम से राहुल गांधी और नबी खान अपने विचार प्रकट करेंगे । उन्होंने कहकि राहुल गांधी के जो दिशा निर्देश है वो आमजनता तक पहुंचाएगें और शिमला नगर निगम के चुनावों में ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी चुनाव प्रचार के लिए जाएगें जिससे नगर निगम शिमला में कांग्रेस पार्टी का मेयर बने और नगर निगम शिमला में विकास कार्यो को आगे बढ़ाएगें।



