कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने दियार में की शिरकत

हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला राष्ट्र निर्माण दे रही सहयोग

न्यूज़ मिशन
कुल्लू

त्रियुगी नारायण महिला मंडल दियार व डोभा सेरी महिला मण्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दियार गाँव में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष  भीम सेन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर दियार पहुचंने पर जिला भाजपा अध्यक्ष का महिला मण्डल सदस्यों ने ज़ोरदार अभिनंदन किया। दोनों महिला मंडल की अध्यक्षों ने मुख्यातिथि का कुल्वी परम्पराओं के मुताबिक कुल्वी टोपी व मफलर पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर भीमसेन शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला मंडल का महत्व बताया।उन्होंने बताया कि
महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर कुल्लू विकास खंड उपाध्यक्ष यशपाल डढवाल
दियार बूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा जिला कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज किसान मोर्चा जिला सचिव विपन गौतम युवा मोर्चा जिला सचिव दीवान नेगी
त्रियुगी नारायण महिला मंडल अध्यक्ष सरस्वती देवी
डोभा सेरी महिला मण्डल सचिव शांता देवी और वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now