कारोबारबड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश

सुनो सरकार , 3 माह से नही मिली पगार

जब तक पेमेंट नहीं मिलेगी तब तक निर्माण कार्य रहेगा बंद - शेर सिंह

अशोक चौहान कम्पनी ने नही दी तीन महीने से मजदूरों की पगार*

न्यूज़ मिशन
विशाल वर्मा पंडोह:-

फोरलेन में निर्माणाधीन अशोक चौहान एंड कम्पनी ने अपने मजदूरों वर्करों को पिछले तीन महीने से तनख्वाह नही दी है।जिसके चलते मजदूरों में काफी रोष पैदा हो गया है। मजदूरों को तनख्वाह न मिलने के कारण अपना घर परिवार चलाना तक मुश्किल हो गया है।

जानकारी देते हुए अशोक चौहान कम्पनी के सीटू यूनियन के प्रधान शेर सिंह ने बताया की आज मजदूर सीटू यूनियन की मीटिंग अशोक चौहान कम्पनी के ड्योड ऑफिस के बाहर रखी गई थी।जिसमे ये तय किया गया की जब तक तनख्वाह नही मिलती है तब कार्य बंद रखा जायेगा।

शेर सिंह ने बताया की कंपनी ने मजदूरों को पिछले तीन महीने दिसम्बर,जनवरी , फरवरी महीने से तनख्वाह नही दी है। कम्पनी ने पिछले 22 फरवरी से निर्माण कारकार्य भी बंद रखा है। मजदूरों की इसकी कोई जानकारी नहीं दी है की काम पर आना है या नही और न ही इस बारे कोई नोटिस लगाया गया है। कम्पनी ने इस बारे यूनियन से भी कोई वार्तालाप नहीं की है ।कम्पनी के इस रवैईये से मजदूर आग बबूला हो रहे है। अगर इसी तरह मजदूरों को शोषण होता रहा तो मजदूर अपना घर परिवार नही चला पाएंगे।

गौर रहे  कि पंडोह बायपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट का कार्य एफकोन कम्पनी कर रही है।जिसमे 10 सुरंगों का निर्माण कार्य चला रहा है। इसमें से 4 सुरंगों का निर्माण कार्य एफकोन कम्पनी ने अशोक चौहान कम्पनी को दे रखा है। अशोक चौहान कम्पनी का काम आए दिन मजदूरों को तनख्वाह न दिए जाने के कारण बंद रहता है।

अशोक चौहान कम्पनी के मजदूरों ने कहा कि ऐसी कंपनी को इतना बड़ा कार्य सौंपा ही क्यों जाता है जो अपने मजदूरों का मासिक वेतन समय पर देने में सक्षम न हो। हर महीने अशोक चौहान कम्पनी में मजदूरों का वेतन समय पर नही मिलता और अब इस बार तो तनख्वाह न मिले तीन महीने हो गए है।मजदूरों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है की मजदूरों का पिछला तीन महीने की बकाया तनख्वाह उन्हें जल्द से जल्द दिलवाई जाए।और आगामी वेतन भी हर महीने समय पर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now