कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली से कांग्रेस के नुमायंदें भी परेशान- सुरेंद्र शौरी
कहा-NH 305 की बदहाली से जनता में भारी रोष सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरी जनता ्र

न्यूज मिशन
कुल्लू
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने परिधिगृह कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर ठेकेदार को संरक्षण का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में औट-लुहरी नेशनल एमबीडी सीमेंटेशन एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नूरपुर कांगड़ा की है जिन्होंने 2021 में टायरिंग का कार्य किया था उन्होंने कहा कि कंपनी के साथ जब टेंडर हुआ था उसमें 5 साल तक उसकी मेंटेनेंस का कार्य भी ठेकेदार को करना था लेकिन ठेकेदार के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य नहीं किया गया उन्होंने कहा कि इस सूरत में सरकार को ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए था लेकिन सरकार विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया उन्होंने कहा कि ऐसे में और से लेकर बंजार तक डीपीआर अप्रूवल के लिए केंद्र सरकार को भेजी थी लेकिन केंद्र सरकार ने डीपीआर में ऑब्जेक्शन लगाकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर ब्लैक लिस्ट करें और उसकी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जप्त करें उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण के चलते ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके चलते बंजारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़क की खस्ताहाल स्थिति से यातायात के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
नेशनल हाईवे 305 (NH-305) की बदहाल स्थिति को लेकर आज बंजार नगर में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने एक जोरदार रोष प्रदर्शन किया। बंजार नगर में प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गई व चक्का जाम भी किया गया। इस रोष प्रदर्शन में घाटी के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। सड़कों में गड्ढे, जलभराव और जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हो रही दुर्घटनाओं व जनमानस को आवागमन में हो रही परेशानी से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत व हिमाचल सरकार के अधीन एनएच प्रभाग के रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के निलंबन की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि NH-305 कुल्लू मुख्यालय व मुख्य राजमार्ग को बंजार घाटी से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन कई वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। वहीं स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर इस आंदोलन को भरपूर सहयोग देने की बात कही है। विधायक ने कहा है कि इस सड़क मार्ग की बदहाली के कारण आज घाटी के प्रमुख व्यवसाय पर्यटन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रशासन की उदासीनता पर गुस्सा जाहिर करते हुए विधायक शौरी ने कहा है कि कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने व विधानसभा में बात रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वे कई बार प्रेस वार्ता में भी इस विषय को सरकार के समक्ष रख चुके हैं। “NH-305 की दुर्दशा को लेकर सरकार और प्रशासन बेखबर है। और आज बंजार क्षेत्र में सरकार के नुमाइंदे भी अपनी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही NH-305 की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और प्रशासन को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।
Thanks
For Co-operation



