कारोबारकुल्लूराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने नगर परिषद कुल्लू को 3 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि जारी की-गोपाल कृष्ण महंत

आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपए की राशि की जाएगी खर्च

एंकर

प्रदेश सरकार के द्वारा नगर परिषद कुल्लू को 3 करोड़ 36 लख रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों और आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए जारी की है जिसके लिए नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पूर्व में रहे सीपीएस एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर परिषद कुल्लू में विकास कार्यों के लिए  3 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि की जारी की है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष नगर परिषद कुल्लू में बरसात में आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ था जिसमें विभिन्न वार्डों में लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई के लिए सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 36 लख रुपए  से सरवरी से सुल्तानपुर  के लिए लिफ्ट   का निर्माण की जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 11 में आपदा में हुए नुकसान   लैंडस्लाइड हुई रास्ते ,नालों के किनारे  सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा और वार्ड नंबर 7 में जहां लैंडस्लाइड हुआ है उसमें भी  आरसीसी दीवार सुरक्षा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पूर्व में रहे सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित उच्च अधिकारियों का नगर परिषद कुल्लू को आर्थिक सहयोग देने के लिए आभार प्रकट करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now