कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में अधिकतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 दिन के बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं हुई बहाल लोग परेशान

लोगों ने प्रशासन से जल्द पेयजल सप्लाई को बहाल करने की की मांग

न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण अधिकतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है जिसके चलते पिछले 6 दिनों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी की सप्लाई नहीं बहस हुई है ऐसे में लोगों को पीने के पानी के बिना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानी लोगों ने प्रशासन से जल्द पेयजल सप्लाई को सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की है लोगों की माने तो भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर रास्तों में मालवा जमा हुआ है मलवा हटाने के लिए भी अभी तक नगर परिषद की तरफ से कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है जिसके चलते लोगों को पैदल चलने के लिए भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर सड़कों पर भूस्खलन का मालवा नहीं हटाया गया है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आप अजय को लेकर भी लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कुल्लू शहर के स्थानीय निवासी बस राणा ने कहा कि पिछले 6 दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई है जिसके चलते लोगों को खाना बनाने कपड़े धोने नहाने शौचालय जाने के लिए काफी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन को भारी बारिश से होने वाले नुकसान को लेकर पहले से ही तैयारी करनी चाहिए थी और खासकर पेयजल पाइपों को जमीन में दबाकर सप्लाई देनी चाहिए थी उन्होंने कहा कि अधिकतर पानी की पाइप पर नालियों के किनारे है जहां पर जगह-जगह पर पानी की पाइप पर क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन पाइपों को ठीक करने के लिए कार्य शुरू नहीं किया गया है जिससे लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है और लोगों को भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाला बेहड़ स्थानीय निवासी निशि डोलमा, सुनीता, संजीव, नीरज शर्मा, झाबे राम कहा कि पिछले 5 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिसके चलते खाना बनाने कपड़े धोने शौचालय जाने के लिए भारी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग की है जल्द पेयजल सप्लाई को बहाल करें ताकि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now