अन्यकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लगघाटी के भुट्टी  गांव के ग्रामीणों  की  सैकड़ों वीघा भूमि  में बाढ़ से खेत खलियान बाग बगीचे फँसले हुई  तबाह,

2 दिन बीत जाने के बाद भी आंकलन के लिए नहीं पहुंची प्रशासन की टीमें 

प्रभावित होने सरकार प्रशासन से नुक्सान की भरपाई की  मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू की  लगघाटी के ब्राह्मण पंचायत के भुटटी गांव में 2 दिन पहले हुई भारी बारिश से फ्लैश फ्लड के कारण ग्रामीणों की सैकड़ो बीघा भूमि पर बाग बगीचे खेत खलियान नगदी फैसले सिंचाई परियोजना पूरी तरह से तबाह हुई है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन वा राजस्व विभाग की कोई भी टीम मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए नहीं पहुंची है जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुहावजे की मांग की है।
स्थानीय प्रभावित महिला जनता ठाकुर ने कहा कि 2 दिन पहले  भुट्ठि गांव में  नाला ब्लॉक होने से स्थानीय ग्रामीणों के खेतों में भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भूमि के साथ-साथ पेड़ पौधे लहसुन गेहूं की फसल पूरी तरह से तबाह हुई है और अभी तक प्रशासन की तरफ से नुकसान का आकलन करने के लिए कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग है कि मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करें और प्रभावित परिवारों को उचित राहत प्रदान की जाए
स्थानीय  भूमतीर  निवासी रमेश चंद निकाह की दो दिन पहले हुई भारी-बड़ी से लगा घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों का भारी नुकसान हुआ है जिसमें खेत खलियान फैसले जगह-जगह पर तबाह हुई है और सड़क यातायात भी ग्रामीण क्षेत्रों में 5 दिनों से पूरी तरह से बंद है जिसके चलते लोगों को आवाजाही के लिए दिक़्क़तों  का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द सड़क बहाली का कार्य और ग्रामीणों के हुए नुकसान का आकलन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now