धर्म संस्कृतिबड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

विंटर कार्निवल लाहौल 2025 का जिलाधीश राहुल कुमार करेंगे शुभारम्भ- एसडीएम रजनीश शर्मा

न्यूज मिशन
केलांग, 22 फरवरी 2025
जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में विंटर कार्निवल 2025 का शुभारम्भ जिलाधीश राहुल कुमार करेंगे यह जानकारी उपमण्डलधिकारी (ना.) रजनीश शर्मा ने आज विंटर कार्निवल के सफल आयोजन के लिए गठित उपसमितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवल लाहौल का आयोजन 24 फरवरी 2025 को (केवांग) गौंधला मे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि (केवांग) गौंधला में उत्सव का आयोजन दो दिन तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में पर्यटन एंव स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिये जाने के उदेश्य से विंटर कार्निवल का आयोजन लाहौल घाटी के विभिन्न स्थानों तुपचलिंग में 6 मार्च, 12 या 13 मार्च को त्रिलोकीनाथ व जिस्पा में 15 मार्च को तथा समापन समारोह का आयोजन 30 मार्च को सिस्सु मंे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवल के आयोजन की तिथियों का निर्धारण स्थानिय जन प्रतिनिधियों की सहमति से तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि घाटी के अलग-2 स्थानों पर स्थानिय लोगों की सहभागिता से आयोजित होने बाले विंटर कार्निवल में खेल प्रेमियों, महिला मण्ड़लों व युवक मण्ड़लों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें तीरंअदाजी, बुनाई, मटका फोड़, रसाकसी, मेंहदी प्रतियोगिता, बैडमिंटन, छोलों सहित बर्फ की उपलब्धता रहने पर स्नो क्राफट व स्नो स्किंईग प्रतियोगितांए भी करवाई जाएगी।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को उत्सव के आयोजन स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने उत्सव के स्थल पर स्वचछता बनाए रखने के लिए एक मोवाईल शौचालय स्थापित करने के लिए सबंधित विभाग को कहा।
उन्होंने बैठक के दौरान ही विंटर कार्निवल के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों व उप समितियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की और बचे हुए कार्यो को समय पर जल्द पूरा कर लेने के  निर्देश दिए।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी डा. विवके गुलेरिया, जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी डा. हीरा लाल सहित सभी समितियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now