कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में 2 दिनों की बारिश बर्फबारी के बाद मौसम हुआ साफ

धूप खिलने से पहाड़ियों पर चांदी की तरह चमक रही बर्फ

मौसम साफ होने से आम जनता ने ली बड़ी राहत
न्यूज  मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला में 2 दिनों की बारिश बर्फबारी के बाद मौसम साफ हुआ है मौसम साफ होने से आम जनता ने बड़ी राहत ली है धूप खिलने से पहाड़ियों पर बर्फ चांदी की तरह चमकने से नजारा मनमोहक है ऐसे में मौसम साफ होने के बाद ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद सड़क यातायात को बहाल करने के लिए प्रशासन की मशीनरी बर्फ हटाने के कार्य में जुटे की। भारी बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रे पर आवाजाही बंद है।

राजस्थानी बागवान रामलाल ठाकुर ने कहा कि दो दिनों से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है उसे किसानों, बागबानो को बड़ी राहत मिली है उन्होंने कहा कि बारिश बर्फबारी ने किसानों बागबानो को अच्छी फसल की उम्मीदें जगाई है उन्होंने कहा कि बारिश पर परी से फसलों को संजीवनी मिली है और खेतों में बाग बगीचों में पर्याप्त नमी होने से बागबान अपने बाग बगीचों में पौधे लगाने के लिए कार्य में जुट गए हैं ।

स्थानीय किसान बागबान बृजलाल ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में दो दिनों तक बारिश बर्फबारी हुई है उन्होंने कहा कि अभी भी खेतों में पर्याप्त नमी के लिए और बारिश की जरूरत है उन्होंने कहा कि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जबकि निचले क्षेत्रों में कम बारिश हुई है जिससे किसने बागवानों की फसल को हल्की राहत जरूर मिली है लेकिन भविष्य में फसलों को प्राप्त नामी हो इसके लिए अभी और बारिश की जरूरत है उन्होंने कहा की उम्मीद है कि आने वाले समय में और बारिश होगी और जिसे सेब की अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है

स्थानीय निवासी इंद्र सेन ने कहा कि कुल्लू जिला में दो दिनों से बारिश ,बर्फबारी हुई है लेकिन सेब नाशपाती प्लम सहित अन्य फसलों के लिए अभी और बारिश  बर्फबारी की जरूरत है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की आरती की कृषि और बागवानी पर टिकी है उन्होंने कहा कि टूरिज्म से भी लोगों को इनकम होती है ऐसे में बर्फबारी होने से किसने बागबानो और पर्यटन कारोबारी को फायदा मिल रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now