कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

कुल्लू महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही

सेस राम आजाद, सोहन सागर ने भी लूटी वाहवाही

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा  पहली बार आयोजित कुल्लू महोत्सव की सातवीं और अंतिम संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही।कुल्लू महोत्सव के मंच पर 7 दिनों तक  सैंकड़ो कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । पहाड़ी गायक राठी ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी तरानों से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया इस दौरान ठाकुर दास राठी ने दर्जनों गीत गाकर दर्शकों को झूमाया। ठाकुर दास राठी ने  एक से बढ़कर गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया।ठाकुर दास राठी ने ..हो बांकी चंद्रा,..हवा लागी चंडीगड़ा री, ..शालू रे क्वाटरा, ..आई को यू से लव हो गया, …यारो प्यार व्यार ना केरे प्यारा न मिली जांदा धोखा, मेरी श्रीदेविये कोखे चली तू, ..रोज भालदे फोटो तेरा जूम केरिये आदि गीत गालोक गायक सेस राम आजाद, सोहन सागर ने भी दमदार प्रस्तुतियोें से दर्शकों की तालियां बटोरीं। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत भुवनेश्वरी महिला मंडल खलाड़ा की कुल्लवी नाटी से हुई। कुल्लवी पेश कर महिलाओं ने कुल्लवी संस्कृति की झलक पेश की। समृद्धि ने नृत्य पेश किया। पायल, अजय ठाकुर, आरती ठाकुर, भूषण देव, बलदेव कुमार, राज कुल्लवी ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। भुंतर के गुंजन शर्मा, नंदकला, राज हिमाचली ने भी अपनी मुधर आवाज में गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शाइना ठाकुर, क्षितिज शर्मा ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। साई स्टार कुल्लू के बच्चों ने भी नाटी पर प्रस्तुति दी। पहाड़ी होप ग्रुप ने नृत्य पर प्रस्तुति दी।हास्य कलाकार और लोकगायक आईएस चांदनी और कृष्णा ठाकुर ने भी दमदार प्रस्तुतियां दी। अंतिम संध्या में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ। इस दौरान नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, ईओ अनुभव शर्मा, एंकर श्याम सुंदर महंत आदि मौजूद रहे।

उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहाकि नगर परिषद कुल्लू ने पहली बार कुल्लू महोत्सव का शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि कुल्लू नगर परिषद की पूरी टीम ने एक नई परंपरा शुरू की है और पीपल जातर मेले और दशहर उत्सव के साथ कुल्लू महोत्सव भी भबिष्य में सर्दियों में एक बड़ा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा जिसमें कलाकारों के साथ व्यापारियों अ  अन्य लोगों  को इसका लाभ मिलेगा। जिससे भबिष्य में भी प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now