कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अमित सूद बने जिला कुल्लू भाजपा के नए अध्यक्ष

चुनाव प्रभारी पायल वैद्य ने की अमित सूद के नाम की घोषणा

कुल्लू भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
न्यूज मिशन

कुल्लू

पूर्व में रहे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद को आज कुल्लू जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम की घोषणा जिला भाजपा की बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू चुनाव प्रभारी पायल वैद्य ने देव सदन कुल्लू में की। नव नियुक्त अध्यक्ष अमित सूद ने इससे पूर्व पार्टी के विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक अपना दायित्व निभाया है। इस अवसर पर जिला भर से आए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित सूद ने बताया कि जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन में नए और पुराने कार्यकर्ताओं को उचित अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कुल्लू जिला के चारों विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बना कर विधानसा भेजा जाएगा।उन्होंने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ,प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर सहित प्रदेश तथा जिला के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, बंजार विधान सभा के विधायक सुरेन्द्र शौरी, आनी विधान सभा के विधायक लोकेंद्र कुमार,निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद चंदेल,कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश,जिला सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बाईट-अमित सूद,नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष जिला कुल्लू
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now