कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में खुले में गीला कचरा ,मांस के अवशेष न फैंके-सिद्धार्थ कदंब

कहा-विमानपत्तन के आसपास खुले में आग जलाने से परहेज करें विमान के उड़ान संचालन में बाधा उत्पन्न करता है धुंआ

पक्षियो के विमान में टकराने से यात्रियों और स्थानीय लोगों  की सुरक्षा के लिए हो सकता है बड़ा खतरा
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुल्लू मनाली हवाईअड्डा ने विमानपत्तन निदेशक सिद्धार्थ कदंब  ने जनता से  से निवेदन किया है
कुल्लू-मनाली विमानपत्तन के आसपास 10 KM के क्षेत्र में पक्षियों की गतिविधि के कारण उड़ान सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसे रोकने के लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। खुले में गीला कचरा/मांस अथवा मांस के अवशेष डालने से पक्षी आकर्षित होते है जोकि विमान से टकराने पर न केवल उड़ान सुरक्षा के लिए जानलेवा सिद्ध हो सकता है बल्कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी जान एवं माल के लिए नुकसान का कारण हो सकता है।साथ ही, विमानपत्तन के आसपास खुले में आग जलाने से परहेज करें क्योंकि इससे धुआं उड़ान संचालन में बाधा उत्पन्न करता है। आप सभी के सहयोग से उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
अतः सभी नागरिकों से अपील है कि खुले में अथवा ब्यास नदी में कचरा/मांस एवं मांस के अवशेष न फेंकें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now