कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सरकार प्रशासन को विजय दिवस मनाकर देश के लिए शहीद वीर सैनिकों के परिवार को करना चाहिए सम्मानित- टीएस ठाकुर

कहा- देश की सेवा में तैनात वीर सैनिकों के कारण देश मेंबना शांति का माहौल

विजय दिवस पर कल्लू और लाहौल स्पीति के पूर्व सैनिकों  ने 1971 के युद्ध मे शहीदों को  किया याद
अध्यक्ष टीएस ठाकुर ने आर्मी रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण

न्यूज मिशन

कुल्लू
जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस पूर्व सैनिक समुदाय भवन ढालपुर कुल्लू में मनाया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर अध्यक्ष पूर्व सैनिक कुल्लू ने राष्ट्रीय ध्वज को फिराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान का गया। इस दिवस पर दिए सैनिकों जिन्होंने देश के लिए अपनी जान निछावर कि उनको याद किया गया और दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वीर सैनिकों जिन्होंने अपना बलिदान देश के लिए दिया। उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया इस अवसर पर पूर्व सैनिकों युद्ध विजेताओं एवं वीर नारियों की समस्याओं पर भी याद किया गया और यथावत संभव उनकी समस्याओं को भी काफी ध्यान समाधान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन तथा अन्य सैनिकों ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष टीएस ठाकुर ने आर्मी रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया जिसमें सैनिकों को उचित दाम पर कमरे उपलब्ध होंगे और इसके अलावा आम जनता को भी रात्रि ठहराव के लिए रेस्ट हाउस में ठहराव की उचित सुविधा मिलेगी।
 एचपी पूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष सेवा निवृत ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहा कि विजय दिवस का इतिहास 1971 में भारत-पाकिस्तान के साथ जो लड़ाई हुई थी और उसे वक्त देश में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी और आर्मी की फील्ड मार्शल मानेक शाह थे उन्होंने कहा कि 1971 में भारत ने बांग्लादेश पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे और इस लड़ाई में हमारे देश के वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी आज के दिन उन सभी वीर सैनिकों को याद किया है उन्होंने कहा कि उनकी याद में हम हमेशा 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्होंने कहा कि विजय दिवस का कार्यक्रम सरकार प्रशासन को मनाना चाहिए क्योंकि 1971 में जिन वीर शहीदों ने अपने देश के लिए शहादत दी है के परिवार को प्रशासन को सम्मानित करना चाहिए था उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में जो शांति है उसके लिए हमारे देश की तीनों से जल थल वायु 24 घंटे इस देश की रक्षा के लिए तैनात है उन्होंने कहा कि इसी कारण हमारा देश में शांति है रेखा की अगर देश में शांति है तो तभी हमारा देश विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को हमारे सेवानिवृत्ति सैनिकों के कार्य प्रमुखता के आधार पर पूरे करने चाहिए और जिन्होंने अपनी जवानी इस देश के लिए दी है और उन्हें सेवा निवृत्ति के बाद पुरी की समस्या का समाधान प्रमुखता के आधार पर करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now