कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम से गुणात्मक शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम अश्वनी कुमार

कहा- कुल्लू जिला के 13 स्कूलों में पीएम श्री स्कीम के तहत बढ़ाया जाएगा इंफ्रास्ट्रक्चर

जिला स्तरीय पीएम श्री प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

एटीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भेंट किए

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ कुल्लू समग्र शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 4 अलग-अलग कैटेगरी में जिलाभर के 13 स्कूलों के 160 छात्र छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह चौहान ने किया जबकि समापन समारोह में एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह चौहान  व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं डीपीओ कुल्लू सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर जागरूक किया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य में गोल अचीव  करने को लेकर प्रेरणा दी एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने पीएम श्री जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्या वैभव मंडल प्रतियोगिता में क्विज और क्रिएटिव आर्ट , मंथन मंडल में डिबेट और  डिजिटल क्वेस्ट में एनवायरमेंटल एजुकेशन ,सोशल इश्यूज,सोशल  एजुकेशन, डेमोक्रेसी ,जनरल इक्वलिटी बा डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या सिनियर सैकड़री विद्यालय सुल्तानपुर ,पीएम श्री सिनियर सेंकडरी स्कूल मनाली और पीएम श्री सिनियर सेंकडरी स्कूल आनी और बंजार के छात्र छात्राओं ने विजेता ट्रॉफी जीती।

एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षक की गुणवत्ता को बढ़ाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम श्री जिला स्तरीय 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चार अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज में भाग लिया उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों को एडिशनल फाइनेंशियल स्पोर्ट दी जा रही है जिसमें गुणात्मक शिक्षा और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से सरकारी स्कूलों के छात्रों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों में जिस प्रकार छात्रों की संख्या में कमी हो रही है उसे एनरोलमेंट को बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए चलाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आज सरकारी इसके क्षेत्र में विभिन्न विभागों में सरकारी स्कूल से पड़े हुए ही लोग आज सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में जो समाज में एक मैसेज आ रहा है कि सरकारी स्कूलों में रिजल्ट अच्छा नहीं रहता है उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है सरकारी स्कूलों में पड़कर बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता है उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सरकारी अधिकारियों को विभिन्न स्कूलों को अडॉप्ट करने के लिए भी आग्रह किया गया है जिससे कि वह स्कूलों में जाकर ऐसे मैटर उसे स्कूल को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव साझा कर उसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम विचार के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को प्रेरणा दे सकते हैं इसलिए सरकारी स्कूलों अडॉप्ट करने के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि छात्रों को गाइडेंस मोटिवेट करने के लिए इंटरेक्शन कर उनको आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह चौहान ने कहा कि पीएम श्री स्कीम के तहत कुल्लू जिला के 13 स्कूलों को चयनित किया गया है जिसमें से 8 सीनियर सेकेंडरी और पांच प्राइमरी स्कूल में इस स्कीम के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित किए जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कीम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार अलग-अलग कैटेगरी में जिला भर के 155 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रही है उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कीम के तहत विद्यालयों में छात्रों की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना के तहत आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान किया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय के द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए एडिशनल बजट माहिया करवाया जा रहा है जिसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्र-छात्राओं और अध्यापकों का एक्सपोजर विजिट  होगा उन्होंने कहा कि छात्रों में एकेडमिक स्टार में सुधार किया जाए और उसमें गुणबता लाया जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की एनरोलमेंट में कमी हो रही है उसको बढ़ाने के लिए भी प्रयास की जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में 14500 विद्यालय को चयनित किया है और आने वाले समय में और विद्यालयों को भी चयनित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now