कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा समर्थित मनोज लारजे नगर परिषद मनाली अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित

कांग्रेस समर्थित नवीन तनवर को विधायक भुवनेश्वर सिंह का वोट भी नहीं जीता पाया

 

न्यूज मिशन

मनाली

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित मनोज लारजे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा को उपाध्यक्ष का पद मिला। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अपने मत का प्रयोग किया, लेकिन फैसला पर्ची से होने के कारण कांग्रेस पिछड़ गई और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नवीन तनबर हार गए औैर मनोज लार्जे अध्यक्ष पद पर विजय हुए है।

गौर रहे कि 9 सितंबर को भाजपा समर्थित  नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 25 अक्तूबर को चुनाव के लिए बुलाई बैठक में मनोज लारजे के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने पर आपत्ति जताई गई। लगभग 1 महीने के बाद आपत्ति का शहरी विकास विभाग ने जवाब भेजा। साथ ही यह भी साफ किया कि उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मनोज लारजे अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 29 नवंबर का दिन तय किया गया था। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने नगर परिषद के बैठक कक्ष में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now