कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बंजार विधानसभा क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को विकसित करने से युवाओं को स्वरोजगार क्षेत्र की आर्थिक उन्नति होगी-सुरेंद्र शौरी

न्यूज मिशन
कुल्लू
पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर उभरता बंजार क्षेत्र आज सराज वैली पैराग्लाइडिंग एंड ईको टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन जिभी द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग साईट के शुभारंभ पर बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी। जहां जिभी घाटी पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर उभर रहा है वहीं पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियां यहाँ के युवाओं के लिए स्वरोज़गार व क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में मील का पत्थर साबित होगी । बेहतरीन कार्य करने के लिए जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई भी दी व उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आप सभी पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं को सुना गया ।उन्होंने कहाकि मैं स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखा जायेगा व जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा



