कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दीपावली की आतिशबाजी के कारण आगजनी से 12 अलग अलग जगह 16 लाख रुपए की संपत्ति हुई खाक

दीपावली की रात अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जंगलों में आग से लाखों रुपये वनसंपदा व 2 गौशाला जलकर हुई राख

आगजनी से 16 लाख रुपये का हुआ नुक्सान,
न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला में दीपावली की रात पटाखों से दर्जनों जगह जंगलों में आगजनी की घटनाएं हुई। कुल्लू शहर के साथ सटे मठ क्षेत्र में पटाखों की आग से कई लोगों के बगीचों में भी आग से पेड़ पौधों भारी नुकसान हुआ हैगनीमत रही कि रिहायशी इलाकों में आग मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है जबकि रायसन छाटनसेरी और सेउबाग में 2 गौशाला में भी पटाखों की आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसमें 16 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
कुल्लू जिला में अग्निशमन केंद्र कुल्लू विभाग के लोग पूरी रात जगह जगह पर जंगलों में आगजनी की घटनाओं को कंट्रोल करते रहे उधर जगंलों की आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की खूब परेड हुई।

जिला अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह भारद्वाज ने कहा कि दिवाली की रात कुल्लू जिला मुख्यालय के आसपास आगजनी की घटना के 12 मामले रिपोर्ट हुए हैं उन्होंने कहा कि आगजनिक की घटना में 10 जगह पर पटाखों की चिंगारी से जंगलों में आगजनी की घटना हुई है जबकि 2 जगह पर गौशालाओं को आग से नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि आगजनी से अग्निशमन कुल्लू में  2 जगह पर गौशाला जलने से करीब 16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है इसके साथ गड़सा घाटी में घास का कोठा जलकर राख हुआ है जिसमें 20 हजार रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। कहाकि ग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मुस्तादी दिखाते करोड़ों रुपए की संपत्ति को बचाया है। उन्होंने कहा की जगह-जगह पर कूड़ा कचरा के ढेर के कारण जंगलों में आगजनी की घटनाएं हुई है लोगों ने अपने घरों के आसपास नालों में जगह-जगह पर कूड़ा कचरा फेंका है जिसके चलते ज्यादातर जंगलों में आग देने की घटनाएं हुई है
।। इसके अलावा कुल्लू बस स्टैंड के समीप नगर परिषद कुल्लू के एमआरएफ साइट में कूड़ा कचरा के देर में सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास आग लगी और इसके बाद करीब तीन-चार घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद 8 फॉयर टैंडर पानी फैंक कर आज पर काबू पाया उन्होंने कहा किसके अलावा पोर्टेबल पंप के द्वारा सरवरी खड्ड से घण्टों पानी से आग पर काबू पाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now