कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में पटाखों दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

अधिकतर लोगों ने भीड़ भाड़ बाले क्षेत्रों में ढालपुर,लोअर ढालपुर, सरवरी,बस स्टैंड के आसपास दुकानें लगाकर नियमों का किया उलंघन

प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए नेहरू पार्क में जगह की थी चिंहित
नेहरू पार्क में दुकानें लगाने बाले दुकानदारों ने प्रशासन से नियमों का उलंघन करने बालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तो प्रशासन बना मूक दर्शक

पटाखों के दुकानदारों ने नियमों का उलंघन करने बालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में पटाखों के दुकानदारों प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटाखा दुकानदारों की माने तो जिला प्रशासन ने दीपावली के त्योहार पर पटाखे को बेचने के लिए नेहरू पार्क में जगह चिन्हित कर लाइसेंस जारी किए थे लेकिन ज्यादातर लोगों ने पटाखे की दुकान भीड़भाड़ वाले एरिया में लगाकर नियमों का उल्लंघन किया इस पर नेहरू पार्क में पटाखों बेचने वाले दुकानदारों ने प्रशासन से नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की जिस पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई न होने के बाद शाम के समय नेहरू पार्क में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ ढालपुर में जमकर नारेबाजी की इस दौरान लाइसेंस धारक पटाखा बेचने वाले दुकानदारों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब प्रशासन की तरफ से पटाखे को बेचने के लिए नेहरू पार्क में जगह चिंहितकी गई थी लेकिन उसके बावजूद शहर में ढालपुर लोअर ढालपुर सरवरी बाजार बस स्टैंड के आसपास भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा बेचने लोगों के खिलाफ प्रशासन ने उन्हें हटाकर कार्रवाई क्यों नहीं की। इस संबंध में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों ने एसी टू डीसी शशिपाल नेगी से इसको लेकर दोपहर में मुलाकात भी की थी और बावजूद उसके कोई भी कार्रवाई न होने के बाद पटाखा कारोबारी में प्रशासन के खिलाफ रोज पैदा हो गया जिसके बाद पटाखा कारोबारी ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लाइसेंस धारक पटाखा दुकानदार ओम प्रकाश ने कहा कि दीपावली पर पटाखें बेचने के लिए प्रशासन ने नेहरू पार्क फरवरी में जगह चिन्हित कर लाइसेंस जारी किए थे उन्होंने कहा कि दो दर्जन के आसपास दुकानदारों ने नेहरू पार्क में पटाखे की दुकान लगाई थी लेकिन ज्यादातर लोगों ने ढालपुर लोअर ढालपुर शर्वरी बाजार बस स्टैंड के समीप भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे की दुकान लगाई थी जहां पर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया जिसको लेकर प्रशासन से शिकायत की गई थी और शिकायत के बावजूद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन नेहरू पार्क में पटाखा खरीदने के लिए लोग नहीं आए ऐसे में जब प्रशासन की तरफ से पटाखे को बेचने के लिए नेहरू पार्क शर्वरी को चिन्हित किया गया था बावजूद इसके भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे की दुकान क्यों लगाई गई इसका जवाब प्रशासन दें उन्होंने कहा कि जब जगह चिन्हित कर नियम निर्धारित किए गए थे उसके बावजूद प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कि उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नेहरू पार्क में जो जगह चिन्हित की गई है वहीं पर सभी पटाखे को बेचने वाले दुकानदारों दुकान लगाने की सख्त निर्देश दे और शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें।

लाइसेंस धारक पटाखा दुकानदार पलक ने कहा कि प्रशासनिक की तरफ से पटाखे को बेचने के लिए नेहरू पार्क का लाइसेंस जारी किए गए थे बावजूद इसके धौलपुर सरवरी बाजार बस स्टैंड के आसपास भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे की दुकान कैसे लगी उन पर प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं कि इसका जवाब प्रशासन दें उन्होंने कहा कि हमने हजारों रुपए खर्च करके पटाखे खरीदे हैं और नेहरू पार्क में पटाखे खरीदने के लिए कोई भी लोग नहीं पहुंच रहे हैं ऐसे में जब भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे की दुकान लगी हुई है तो नेहरू पार्क में लोग पटाखा खरीदने क्यों आएंगे हमने कहा कि नेहरू पार्क में एक तरफ तो जहां कूड़े कचरे के देर से बदबू आ रही है और दूसरी तरफ वहां पर पटाखे की बिक्री नहीं हो रही है ऐसे में पटाखा दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है हमने कहा कि प्रशासन गरीबों के बारे में सोच जिससे कि प्रशासन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

लाइसेंस धारक पटाखा दुकानदार साहिल ने कहा कि पिछले कई सालों से दीपावली के त्योहार पर ढालपुर रथ मैदान में पटाखे की दुकान लगती थी जहां पर लोग पटाखों के खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे लेकिन इस बार प्रशासनी की तरफ से पटाखे की दुकान नेहरू पार्क में जगह चिन्हित कर लाइसेंस जारी किए थे उन्होंने कहा कि हमने बहुत सारे लोगों ने पटाखे की दुकान नेहरू पार्क में लगाई थी और शहर में जगह-जगह पर भीड़भाड़ वाले अधिकतर लोगों ने पटाखे की दुकान लगाई थी जिस कारण नेहरू पार्क में पटाखा खरीदने के लिए लोग नहीं पहुंचे और वहां पर जिन लोगों ने दुकानें लगाई थी उनका समान नहीं बिका उन्होंने कहा कि ऐसे में जगह-जगह पर मनमर्जी से जिन लोगों ने पटाखे की दुकान लगाई थी उन पर प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे की दुकान लगाने वालों के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ।।

उधर एसी टू डीसी शशिपाल सिंह नेगी ने कहाकि  प्रशासन के द्वारा पटाखों की ब्रिकी के लिए नेहरू पार्क को चिंहित किया गया है और परमिशन भी नेहरूपार्क की दी है।उन्होंने कहाकि शिकायत मिली थी कुछ लोग भीड़भाड़ बाले क्षेत्रों में दुकानें लगाकर पटाखों की ब्रिकी कर रहे है जिनके खिलाफ पुलिस को केस बनाने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now