कुल्लूखेलमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण करें-राम सिंह

कहा- प्रतिस्पर्धा के दौर में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना जरूरी 

3 दिवसीय सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कुल्लू जिला के खिलाड़ी हुए रवाना
25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक मंडी में फुटबॉल के सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का होगा आयोजन

न्यूज मिशन

कुल्लू
मंडी जिला में 3 दिवसीय सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कुल्लू जिला की फूटवॉल टीम रवाना हुई है रवाना होने से पहले कुल्लू जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राम सिंह और महासचिव पवन ठाकुर ने खिलाड़ियों आवश्यक  निर्देश दिए। मंडी जिला में 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश वर्ग की 13 फुटबॉल टीम में भाग लेंगी।

कुल्लू जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि हिमाचल के सीनियर  फूटवॉल चैंपियनशिप 25 से लेकर 28 अक्टूबर तक मंडी में आयोजित की जा रही है जिसके लिए कुल्लू जिला से सीनियर खिलाड़ी की टीम इसमें भाग लेगी उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कुल 13 टीम में इस चैंपियनशिप में भाग ले रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की फुटबॉल टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी है जो पिछले कई सालों से सीनियर स्टेट नेशनल खेल रहे हैं उन्होंने कहा की उम्मीद है कि इस बार सीनियर स्टेट में कुल्लू जिला के खिलाड़ी अपने जिला का राम रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कंट्री की तरह हिमाचल प्रदेश में भी फुटबॉल के खेलों में युवा रुचि ले रहे हैं उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां जरूरी है जिससे मानसिक रूप से ही नहीं प्रतु शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं उन्होंने कहा कि खेलों में सबसे अच्छा खेल फुटबॉल है जिसमें अभिभावकों को अपने बच्चों को फुटबॉल की तरफ भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नशे का प्रचलन बढ़ रहा है उन्होंने कहा कैसे में युवा खेलों में भाग लेकर नशे की आदतों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की तरफ बढ़ावा देने के लिए सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करें ताकि युवा खेलों में अपना भविष्य संवारे । उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जहां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है वही हिमाचल प्रदेश में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होना चाहिए ताकि प्रतिस्पर्धा किस दौर में हिमाचल और कुल्लू जिला के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सके

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now