कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

दशहरा उत्सव की अस्थाई मार्केट में उमड़ी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़

सर्दियों के लिए लोग  गर्म कपड़ों की कर रहे जमकर खरीदारी

देशभर से कुल्लू पहुंचे व्यापारियों को व्यापार कम होने छाई मायूसी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय दशहरा उत्सव के लिए लगी अस्थाई मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमर रही है ऐसे में दूरदराज से लोग बड़ी संख्या में जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं ऐसे में ज्यादातर लोग सर्दियों के लिए गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं देश भर से कुल्लू पहुंचे व्यापारियों की माने तो इस वर्ष कारोबार में ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ है व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष दशहरा उत्सव समिति के द्वारा महंगे दाम पर स्टाल दिए गए हैं जिसके चलते कारोबारी को अधिक पैसा खर्च करना पड़ा है ज्यादातर कारोबारी का कहना है कि इस वर्ष दशहरा उत्सव में दशहरा उत्सव के दौरान 7 दिनों तक अच्छा काम था लेकिन उसके बाद देवी देवताओं के देवालय लौट के बाद कारोबार में कमी आई है और जिसके चलते दशहरा उत्सव में कारोबार ढीला पड़ गया है।
दिल्ली से आए व्यापारी रोशन लाल ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति ने स्टॉल के दाम में बढ़ोतरी की है उन्होंने कहा कि 20% स्लॉट में बढ़ोतरी और 18% जीएसटी के साथ महंगा प्लॉट मिला है जिसके चलते बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को अभी तक स्टॉल का खर्चा पूरा करना भी मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रशासन की तरफ से व्यापारियों को 5-7 दिन के बढ़ोतरी हो सके ताकि जिन व्यापारियों ने यहां पर सामान लाया है अगर वह नहीं बिकेगा तो वापसी में उसका भाड़ा भी व्यापारी को देना पड़ेगा और ऐसे में इस वर्ष 7 दिन तक जब तक देवी देवता थे तब तक काम भी अच्छा था लेकिन उसके बाद काम में कमी आई है और जिसके चलते व्यापारियों को नुकसान ही उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि दूर-दूर से व्यापारी दशहरा मेला में व्यापार के लिए आए हैं ऐसे में अगर यहां पर व्यापार में फायदा नहीं होगा तो उसका नुकसान व्यापारियों को ही भुगतना पड़ेगा
 व्यापारी गिरधारी लाल ने कहा कि दशहरा उत्सव में पिछले चार पीढ़ियां व्यापार कर रही है उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में जिस प्रकार स्टॉल के दाम बढ़ाएंगे वह पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि स्टॉल महंगा होने से कस्टमर को सामान भी महंगा बेचना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि महंगाई की मार बहुत है और जो चीज हम ₹50 की बेचते थे वह आज ₹200 की बेचनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि एक टेबल लगाने के भी ₹10000 लिए गए हैं और उसके ऊपर बिजली और टेबल का किराया मिलाकर बहुत महंगा पड़ रहा है उन्होंने कहा कि महंगा होने के कारण पब्लिक खरीदारी नहीं कर पा रही है उन्होंने कहा कि जितने का सामान हम खादी पर बेच रहे हैं उतने का ही समान लोगों को दुकानों में मिल रहा है तो लोग यहां पर क्यों खरीदेंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में बाहरी राज्यों से व्यापारी कमाने के लिए आता है लेकिन यहां पर जिस प्रकार महंगाई बढ़ गई है उससे व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब इतनी ज्यादा महंगे दाम पर यहां पर प्लॉट मिले हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर व्यापारी इस मेले में आकर परेशान हो रहे हैं और खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।।
 दिल्ली के व्यापारी शरीफ ने कहा कि दशहरा उत्सव में पहले 7 दिन जब तक देवी देवताओं के रथ यहां पर मेले में थे तब तक तो काम अच्छा था लेकिन उसके बाद काम में कमी आई है उन्होंने कहा कि लोग खरीदारी के लिए तो आ रहे हैं लेकिन ज्यादा खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं जिससे व्यापारियों को फायदा नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि लोग ज्यादातर सर्दियों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी भी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग खरीदारी के लिए आएंगे और ताकि उनका सामान बिकेगा और उनका कुछ फायदा होगा।
 स्थानीय  निवासी रमन भारद्वाज ने कहा कि धौलपुर मैदान में जो स्थाई मार्केट लगी हुई है उसमें बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर सस्ता सामान मिलता है और इसलिए यही लोग यहां पर सामान की खरीदारी करते हैं ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में सर्दी का मौसम है उन्होंने कहा कि यहां पर लोग जरूर का सामान खरीद रहे हैं और सभी जगह पर भीड़ है उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए भी गर्म कपड़ों की खरीदारी की है
 भुंतर निवासी ममता ने कहा कि धौलपुर में स्थाई मार्केट में खरीदारी के लिए आए हैं और यहां पर बहुत सारा सामान है बर्तनों के साथ-साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी और अन्य सामान की खरीदारी लोग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर हर चीज सस्ती मिलती है इसलिए ही लोग यहां पर इस मेले में खरीदारी करते हैं उन्हें कहा कि सस्ते दाम पर कपड़े मिलने से मार्केट में लोगों की भीड़ है उनका कि मेले में लोग खरीदारी के लिए दूर-दूर से आते हैं और हर चीज खरीदने हैं
 मंडी जिला से आए तीखु राम  ने कहा कि हम मंडी से आए हैं और हर साल यहां पर खरीदारी के लिए आते हैं उन्होंने कहा कि इस मार्केट में सस्ते सामान मिलने से लोग खरीदारी कर रहे हैं और दातार गर्म कपड़ों की खरीदारी लोग सर्दियों के लिए कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस मार्केट में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचे हैं और लोग जरूर के सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now