कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

*प्रीणी स्थित अटल  जी के निवास पहुंचे राज्यपाल*

न्यूज मिशन
कुल्लू, 14 अक्तूबर
राज्यपाल श्री शिव प्रताप ने अपने चार दिवसीय कुल्लू जिला के दौरे के दौरान आज मनाली पहुंचे। वह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी स्थित आवास गये। परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और श्री अटल जी के साथ बिताए पलों और स्मृतियों को याद कर भावुक हो गए। इस अवसर पर, लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।
अटल जी को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा,”हिमाचल और हिमाचलवासियों से उन्हें बहुत स्नेह था। वह इसे अपना दूसरा घर मानते थे। उन्होंने यहां के शांत वातावरण में अनेक कविताएं लिखीं हैं।”
राज्यपाल ने रौरीक आर्ट गैलरी और नग्गर कैसल का दौरा भी किया।
राज्यपाल ने कहा,” महान कलाकार निकोलस रौरीक ने हिमाचल की सुंदरता को अपनी कला के माध्यम से तस्वीरों में उकेरा है। यह गैलरी भारत और रूस के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है।”
इससे पूर्व, राज्यपाल ने काई मठ का दौरा भी किया।
राज्यपाल
के सचिव श्री चंद्र प्रकाश वर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now