कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
प्रदेश सरकार ने बंजार में 2 सालों में 300 मीटर बाईपास सड़क का निर्माण नहीं करबा पाई- सुरेंद्र शौरी
कहा-प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने 2 साल में मात्र 2 डीपीआर बनाकर दिल्ली भेजी

बंजार में 2 सालों से विकास कार्य ठप्प जनता में सरकार के प्रति रोष
न्यूज मिशन
कुल्लू
बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय में जो विकास कार्य चल रहे थे वह विकास कार्य भी ठप हो गए हैं उन्होंने कहा कि बंजार में जाम से बचने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कार्य पूर्व की सरकार में शुरू किया था और डेढ किलोमीटर सड़क काम हुआ है वही तक ही वह बाईपास का काम बंद है और 300 मीटर सड़क का निर्माण भी दो वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि इसके अलावा औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 में धामण पुल के निर्माण के लिए अपने पिछले कार्यकाल में 12 करोड़ रुपये से ब्रिज का काम तेज़ गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि 305 नेशनल हाइवे को चौड़ा करने के लिए करोड़ों रुपए से जगह जगह पर सड़क चोरी करवाई हमने कहा किसके अलावा जलोड़ी से औट तक 29 करोड़ की राशि क्रैश बैरियर और ढंगे लगाने का काम किया गया उन्होंने कहा कि सोझा, जीभी से बंजार तक औट टनल तक सड़क पर टारिंग के लिए 15 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र के पास दिल्ली में पहुंची है और जल्द राशि स्वीकृत होकर नेशनल हाईवे 305 औट लुहरी सड़क की टारिंग से लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे 305 को डबल लेन निर्माण के लिए लैंड एक्विजिशन और डीपीआर बनाने का काम प्रदेश सरकार का है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 सालों में मात्र दो डीपीआर बंजार विधानसभा की दिल्ली भेजी है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विकास कार्य को लेकर डीपीआर और अन्य औपचारिकताएं जल्दी करें ताकि केंद्र से विभिन्न परियोजनाओं के लिए बजट की स्वीकृति उपलब्ध हो उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में बंजर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो परियोजनाओं के माध्यम से लोगों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया है।



