कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
आईजीएमसी शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा के बाद क्षेत्रीय कुल्लू में ब्रेन स्टेम इवोकड रिस्पांस ऑडियोमिटरी आधुनिक मशीन से जांच और ईलाज की सुविधा-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- सरकार के द्वारा विजुअली इंपेयरड के कॉक्लियर इंप्लांटेशन के लिए 20 लाख रुपये की कर रही सहायता

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरनेशनल सेंटर में ब्रेन स्टेम इवोकड रिस्पांस ऑडियोमिटरी आधुनिक मशीन का किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के डीआईईसी सेंटर में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने ब्रेन स्टेम इवोकड रिस्पांस ऑडियोमिटरी आधुनिक मशीन शुभारंभ किया । जिससे जिला भर के लोगों को अब कानों की बीमारी की क्षमता की जांच के लिए शिमला टांडा और पीजीआई चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं रहेगी जिला भर के लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में छोटे बच्चों की सुनने की अक्षमता जांच होगी जिससे पीड़ित मरीज को थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरनेशनल सेंटर में छोटे बच्चों में सुनने की अक्षमता की जांच को लेकर शिमला टांडा और पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता था उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्रेन स्टेम इवोकड रिस्पांस ऑडियोमिटरी आधुनिक मशीन से जांच की सुविधा जिला के लोगों को मिलेगी उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के बाद तीसरा स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय स्थल कुल्लू है जहां पर बच्चों में सुनने की अक्षमता जांच और थैरेपी की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा ऑपरेशन के माध्यम से पता चलेगा उसकी क्षमता कितनी है उसमें कितना सुधार लाने के लिए जो को कॉक्लियर इंप्लांटेशन है उसके लिए मुझे बताते हो खुशी है कि हिमाचल सरकार 20 लख रुपए का जो उसका खर्चा देती है इस सुविधा को जितने भी गांव में देखता हूं कि बहुत सारे लोग यही सोचकर अपने बच्चों को छोड़ देते हैं कि वो बैहरे की बात कर छोड़ देते है।उन्होंने कहा कि इस आधुनिक मशीन से छोटी उम्र में बच्चों को अक्षमता जो सुनने की है उसको पहले डिटेक्ट करेगी उसके बाद उसे उनका जो इलाज होना चाहिए उसकी तरफ उनका जो है यहां से प्रिस्क्रिप्शन दिया जाएगा और हिमाचल सरकार से भी उनका भरपूर सहयोग मिलेगा।
लगघाटी के बुआई की शीला ठाकुर ने कहाकि उनकी बेटी 2 साल की थी तब से सुनाई नहीं देता था और उसके बाद से उसका ईलाज चल रहा है और कॉक्लियर इंप्लांटेशन भी हुआ है उसके लिए थैरपी के लिए शिमला और चड़ीगढ़ जाना पड़्ता है लेकिन कुल्लू में सुविधा शुरू होने से अब बेटी के ईलाज के लिए थैरपी की सुविधा मिलेगी।जिसके लिए सीपीएस सुदंर सिंह ठाकुर का आभार प्रकट करते है।स्थानीय निवासी कंचन ने कहाकि उनकी बेटी को भी 2 साल की उम्र से सुनाई नहीं देता था जिसके बाद से ईलाज चल रहा है।उन्होने कहा कि बेटी के ईलाज की सुविधा क्षेत्रीय अस्पताल में मिलेगी जिससे लोगों को इसके लिए सुविधाएं मिलेगी।



