कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर सुधार समिति ने नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्षा रविंद्रा डोगरा को किया सम्मानित

भुंतर सुधार समिति ने नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्षा रविंद्रा डोगरा को किया सम्मानित

न्यूज़ मिशन
भुंतर, 6 अक्तूबर
भुंतर सुधार समिति की बैठक नवरात्रि के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा साहिब भुंतर में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप कि अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। तेगुबेहड़ अस्पताल में चली बिस्तरों की सेवा के साथ अब मरीजों को इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर का भी उपलब्ध होगा । वहीं नवरात्रि के पावन वेला पर नगर पंचायत की नवनियुक्त अध्यक्षा रविंद्रा डोगरा को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और खुशी का इजहार करते हुए केक भी काटा गया । साथ ही रणवीर ठाकुर को लाईफ टाइम मेंबर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी सदस्यों का योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया और समिति के महिला विंग की कोषाध्यक्ष रविंद्रा डोगरा को नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्षा बनने पर बधाई दी। कहा कि भुंतर को सुंदर बनाने व उत्थान के लिए रविंद्रा डोगरा प्रमुखता से काम करेंगी हम सभी का सहयोग भी इनके साथ रहेगा । समिति के मुख्य प्रमुखता डीआर आनंद ने मंच संचालक की वेहतरीन भूमिका निभाते हुए संस्था के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं बैठक में जरूरतमंद लोगों की जटिल समस्याओं को सही तरीके से निपटाने के लिए बोर्ड के गठन का फैसला लिया । सर्वसम्मती से बोर्ड का चेयरमैन डीआर आनंद को तो वाइस चेयरमैन रोशन लाल को बनाया गया, सदस्य झावे राम, अनील धीमान व नीना घई को मनाया गया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष मनीष कौंडल, रोशन लाल , महासचिव रविंदर परमार, सहसचिव झावे राम पहलवान, मुख्य प्रवक्ता डीआर आनंद, महिला विंग की अध्यक्षा नीना घई , कोषाध्यक्ष रविंद्रा डोगरा, प्रवक्ता नीलम घई, आजीवन सदस्य रणवीर ठाकुर, मुस्कान महाजन, सदस्य शेर सिंह, निक्कू राम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now