बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश
स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के मूल्यों को बनाए रखने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत -अनुराधा राणा

केलांग में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम
विधायक अनुराधा राणा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत,
स्वच्छता श्रमदान में लिया हिस्सा
न्यूज मिशन
केलांग 2 अक्टूबर
ज़िला लाहौल स्पीति में स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन के तहत स्वच्छता के लिए श्रमदान के साथ आज सामूहिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन केलांग, उदयपुर व काजा उप मंडल स्तर पर किया गया । ज़िला में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर, से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता की थीम पर मनाया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर आधारित इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। स्वच्छता दिवस के कार्यक्रम में विधायक अनुराधा राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही और केलांग मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान में सहभागिता भी सुनिश्चित बनाई । जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी,उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम, केंद्रीय व राजकीय विद्यालयों के बच्चों ने भी प्लास्टिक व ठोस कचरे का भी उचित निस्तारण सुनिश्चित बनाया।
कार्यक्रम से पूर्व विधायक अनुराधा राणा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों,कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलवाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मानव कल्याण के लिए सीमा सड़क संगठन 70 आर सीसी के जवानों व अन्य रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
स्वच्छता श्रमदान के उपरांत उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार व परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पारुल कटियार ने खतग व टोपी पहना कर विधायक अनुराधा राणा व जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी का स्वागत किया।एसडीएम रजनीश शर्मा ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए विधायक ने उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन ने उन्होंने जन सहभागिता को सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम जनहित के अपने बड़े मिशन के हिस्से के रूप में लोगों को स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के मूल्यों को बनाए रखने के लिए आगे आने की जरूरत है।विधायक अनुराधा राणा ने जिला में बढ़ते पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए प्लास्टिक,ठोस व तरण कचरे की उचित निस्तारण के लिए अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाने के लिए भी निर्देशित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण सहित अन्य गणमान्य लोग भी स्वच्छता श्रमदान में मौजूद रहे।



